ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Bihar News: तेलंगाना केमिकल फैक्ट्री हादसे में रोहतास के तीन मजदूर अब भी लापता, परिजनों से मिले बिहार सरकार के मंत्री

Bihar News: तेलंगाना की दवा फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद वहां काम करने वाले रोहतास के तीन मजदूर अबतक लापता हैं. गुरुवार को बिहार सरकार के मंत्री रोहतास पहुंचे और लापता मजदूरों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: रोहतास के काराकाट थाना क्षेत्र स्थित अमरथा गांव के चार मजदूर चार दिन पूर्व तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक दवा फैक्ट्री में हुए केमिकल प्लांट हादसे में फंसे थे। इस घटना के बाद से नागा पासवान, दीपक पासवान और दिलीप गोसाई अब तक लापता हैं, जबकि डब्लू पासवान गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज संगारेड्डी के एक अस्पताल में जारी है।


पीड़ित परिवारों से मिलने बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी देवाशीष कुमार अमरथा गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। 


उन्होंने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर वे मौके पर पहुंचे हैं और तेलंगाना प्रशासन से संपर्क कर लापता मजदूरों की खोजबीन की जा रही है। बता दें कि तेलंगाना के संगारेड्डी में चार दिन पहले एक दवा फैक्ट्री में भीषण आग लगी थी, जिसमें कई मजदूर प्रभावित हुए थे। 


रोहतास जिले के इन मजदूरों की स्थिति को लेकर अब भी परिजन चिंतित हैं और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। बिहार सरकार ने इस घटना की जांच के लिए तीन सदस्सीय कमेटी गठित की है, जो जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता