ब्रेकिंग
BJP को दमदार बढ़त, भाजपा उम्मीदवार 1,184 वोटों से आगे; विपक्ष की बढ़ी मुश्किलेंBankipur By Election Counting 2026: बाकीपुर उपचुनाव की मतगणना शुरू, पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद खुलेगी EVMBankipur By Election Result 2026: आज तय होगी सियासी बादशाहत, 21 राउंड की काउंटिंग में BJP, RJD या जन सुराज किसके सिर सजेगा ताज?Bihar weather: 3 अगस्त को बिहार में मौसम का कहर! इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्टपाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 लोगों की मौत 20 घायलBJP को दमदार बढ़त, भाजपा उम्मीदवार 1,184 वोटों से आगे; विपक्ष की बढ़ी मुश्किलेंBankipur By Election Counting 2026: बाकीपुर उपचुनाव की मतगणना शुरू, पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद खुलेगी EVMBankipur By Election Result 2026: आज तय होगी सियासी बादशाहत, 21 राउंड की काउंटिंग में BJP, RJD या जन सुराज किसके सिर सजेगा ताज?Bihar weather: 3 अगस्त को बिहार में मौसम का कहर! इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्टपाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 लोगों की मौत 20 घायल

RCP सिंह से मिले RSS के पदाधिकारी, राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा लिया

PATNA : अयोध्या में होने वाले राम मंदिर निर्माण के लिए जनता दल यूनाइटेड ने भी अपनी तरफ से सहयोग राशि दी है। जेडीयू की तरफ से मंदिर निर्माण के लिए एक।लाख 11 हजार 111 रुपए की सहयोग र

RCP सिंह से मिले RSS के पदाधिकारी, राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा लिया
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : अयोध्या में होने वाले राम मंदिर निर्माण के लिए जनता दल यूनाइटेड ने भी अपनी तरफ से सहयोग राशि दी है। जेडीयू की तरफ से मंदिर निर्माण के लिए एक।लाख 11 हजार 111 रुपए की सहयोग राशि दी गई है। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने आरएसएस के पदाधिकारियों को चेक सौंपा है। सोमवार को आरएसएस के पदाधिकारी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल के साथ आरसीपी सिंह से मिलने पहुंचे थे। 


डॉ संजय जयसवाल के साथ संघ के मोहन सिंह और रामनवमी के साथ-साथ रमन प्रताप ने आरसीपी सिंह से मुलाकात की। संघ के पदाधिकारियों को मंदिर निर्माण के लिए राशि देते हुए आरसीपी सिंह की तस्वीर भी सामने आई है। आपको याद दिला दें कि 2013 में एनडीए से बाहर जाने के बाद जनता दल यूनाइटेड ने राम मंदिर को विवादित मुद्दे की श्रेणी में रखा था। जनता दल यूनाइटेड का स्पष्ट तौर पर मानना था कि अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए न्यायालय के फैसले को ही अंतिम माना जाना चाहिए। राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कभी भी इस पर कोई बयानबाजी नहीं की लेकिन अब मंदिर निर्माण के लिए जनता दल यूनाइटेड की तरफ से भी सहयोग राशि दी गई है। 


जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह से सहयोग राशि देने के बाद संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि राम किसी एक पार्टी तक सीमित नहीं है। वह सभी के लिए पूज्य थे और आगे भी रहेंगे। जनता दल यूनाइटेड में मंदिर निर्माण के लिए जो पहल की है वह स्वागत योग्य कदम है

टैग्स