ब्रेकिंग
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन

बिहार BJP के नए संगठन प्रभारी हरीश द्विवेदी की पटना में पहली बैठक, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की बनी रणनीति

Bihar Politics: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार संगठन प्रभारी हरीश द्विवेदी के पहली बार बिहार पहुंचने पर प्रदेश कार्यालय में संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में संजय सरावगी समेत वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

Bihar Politics
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार संगठन के प्रभारी हरीश द्विवेदी के प्रथम आगमन पर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में प्रदेश पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार संगठन के सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय मंत्री रोहन गुप्ता और संगीता यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया तथा राष्ट्रीय मंत्री सिद्धार्थ शंभू सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।




बैठक में प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों के बीच परिचयात्मक संवाद हुआ। इसके साथ ही संगठन की वर्तमान गतिविधियों, आगामी कार्ययोजनाओं और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठनात्मक कार्यों को प्रभावी बनाने तथा सरकार की उपलब्धियों को संगठन के माध्यम से जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।




प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनसेवा के संकल्प से मजबूत हुआ है। संगठन की मजबूती के लिए प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका आवश्यक है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।




बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए मोर्चा, मंडल और बूथ स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित करने तथा पदाधिकारियों के प्रवास कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।  उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के नियमित प्रवास को आवश्यक बताते हुए कहा कि प्रवास के माध्यम से संगठन की वास्तविक स्थिति का आकलन होता है। इससे कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करने और संगठनात्मक समस्याओं का समाधान करने में सहायता मिलती है।




बैठक में तय किया गया कि प्रदेश के सभी पदाधिकारी निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप संगठनात्मक प्रवास करेंगे। इस दौरान मंडल और बूथ स्तर पर बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा। साथ ही संगठन के कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी गतिविधियों की तैयारी भी की जाएगी।




प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि संगठन की मजबूती और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी पदाधिकारी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य संगठन को और अधिक सक्रिय, सशक्त तथा जनोन्मुखी बनाना है। बैठक में संगठनात्मक दृष्टि से आगामी कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से लागू करने पर सहमति बनी।



बिहार BJP के नए संगठन प्रभारी हरीश द्विवेदी की पटना में पहली बैठक, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की बनी रणनीति



बिहार BJP के नए संगठन प्रभारी हरीश द्विवेदी की पटना में पहली बैठक, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की बनी रणनीति

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता