Hindi News / news / मंत्री श्रवण कुमार ने किया नामांकन, सभी सीटों पर किया जीत का दावा

मंत्री श्रवण कुमार ने किया नामांकन, सभी सीटों पर किया जीत का दावा

1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Oct 13, 2020, 1:06:06 PM

मंत्री श्रवण कुमार ने किया नामांकन, सभी सीटों पर किया जीत का दावा

- फ़ोटो

NALANDA : बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री व नालंदा विधानसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी श्रवण कुमार ने आज बिहार शरीफ समाहरणालय में नामांकन का पर्चा दाखिल किया. 


इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के शासनकाल में न्याय के साथ विकास का काम हुआ है. बिहार में पुनः नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी.


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 15 सालों में हर बार हर तबके के विकास किया गया है. सात निश्चय योजना के तहत शहर के साथ-साथ गांव में भी विकास का काम तेजी से चल रहा है. आने वाले समय में जो विकास का काम बचा हुआ उसको पूरा करने का काम किया जाएगा.  विकास के मुद्दे को लेकर ही चुनावी मैदान में जा रहे हैं.