ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Bihar Crime News: सीवान में दिनदहाड़े बदमाशों ने CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए. घायल सीएसपी संचालक की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

Bihar Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सीवान में अपराधियों के बढ़ते हौसले एक बार फिर सामने आए हैं। सराय थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मारकर 5 लाख रुपये लूट लिए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।


घायल की पहचान 45 वर्षीय अशोक पटेल के रूप में हुई है, जो सराय थाना क्षेत्र के उखई नवका टोला कल्याणपुर के निवासी हैं और ग्रामीण बैंक का सीएसपी संचालित करते हैं। जानकारी के अनुसार, वह एक्सिस बैंक की सीवान शाखा से 5 लाख रुपये निकालकर अपने गांव लौट रहे थे।


इसी दौरान बभनौली के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने अशोक पटेल को तीन गोलियां मारी, एक कमर में, एक पैर में और एक पीठ में। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े, जिसके बाद अपराधी उनके पास मौजूद नकदी लेकर फरार हो गए।


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे और घायल का बयान दर्ज किया। 


पुलिस ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस गश्ती कमजोर है, जिसका फायदा अपराधी उठा रहे हैं। लगातार बढ़ती घटनाओं से लोगों में डर और आक्रोश दोनों बढ़ रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता