ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए नई नीति बनेगी. शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित कर दी है. यह कमेटी 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी.

Bihar Teacher News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Teacher News: बिहार में अब शिक्षकों के तबादले को लेकर नई नीति बनेगी। इस नई नीति के तहत ही शिक्षकों का ट्रांसफर हो सकेगा। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर पॉलिसी बनाने के लिए कमेटी गठित कर दी है। 


यह कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सरकार बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर नई नीति बनाएगी। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने राज्य के प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में पदस्थापित शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर विभागीय स्तर पर शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। 


इस कमेटी में शिक्षा विभाग के सचिव अध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षा के निदेशक को सदस्य सचिव तथा प्राथमिक शिक्षा निदेशक, आरडीडी सहरसा अमित कुमार, राज्य परियोजना निदेशक रविशंकर सिंह और माध्यमिक शिक्षा उप निदेशक अब्दुस सलाम अंसारी को सदस्य बनाया गया है। 


यह कमेटी शिक्षकों के स्थानांतरण से संबंधित नीति, नियमावली, मानक मंडल तैयार करने के साथ ही विद्यालयों में समानुपातिकरण करने हेतु प्रतिवेदन/नियमावली 15 दिनों में तैयार कर विभाग को उपलब्ध कराएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता