ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी

वैशाली के हाजीपुर जंक्शन पर पुलिस ने 55 लाख रुपये की हेरोइन के साथ एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी असम से ट्रेन के जरिए 276.83 ग्राम हेरोइन लेकर पहुंचा था। SSP शुभांक मिश्रा के निर्देश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

HAJIPUR: बिहार के वैशाली जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हाजीपुर जंक्शन पर घेराबंदी कर पुलिस ने एक कथित हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 276.83 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई जा रही है।


पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी असम से ट्रेन के जरिए हेरोइन की खेप लेकर हाजीपुर पहुंचा था। इसी दौरान SSP शुभांक मिश्रा को तस्करी की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद उनके निर्देश पर सदर SDPO सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हाजीपुर जंक्शन पर घेराबंदी की और संदिग्ध आरोपी को दबोच लिया।


तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 276.83 ग्राम हेरोइन के अलावा 3,170 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड और रेलवे टिकट भी बरामद किए गए हैं।


फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि असम से हाजीपुर तक नशीले पदार्थों की खेप किसके जरिए पहुंचाई गई थी और इस तस्करी नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।


वैशाली पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। अब पुलिस की नजर इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर है।