ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला

Bihar Crime News: पूर्णिया में युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव खेत में छिपा दिया था. पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: पूर्णिया के डगरूआ थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्वासपुर के पास NH-31 किनारे नमस्कार होटल के पीछे 18 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका चतरा गांव, पंचायत रामपुर, वार्ड संख्या 4 की निवासी बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, युवती 11 मार्च की रात करीब 11:30 बजे घर से निकली थी और उसके बाद लापता हो गई थी।


परिवार का आरोप है कि गांव के ही कुछ युवकों ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर बुलाया और सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। मामले में पहले ही गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने समय पर ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे घटना घटित हो गई।


पुलिस जांच के दौरान मोबाइल चैट और व्हाट्सऐप के जरिए अहम सुराग मिले। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर एक आरोपी सचिन को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह पिछले चार महीनों से युवती के संपर्क में था। घटना वाली रात वह युवती को अपने दोस्तों के साथ मेला दिखाने ले गया, जहां एक दुकान में उसके साथ दुष्कर्म किया गया और अन्य दोस्तों द्वारा भी दबाव बनाया गया।


विरोध करने पर झड़प हुई, जिसमें युवती की हत्या कर दी गई। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव को खेत में छिपा दिया गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।


घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब 4-5 घंटे तक NH-31 जाम कर प्रदर्शन किया। बाद में प्रशासन के समझाने पर जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पूर्णिया भेज दिया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। परिजन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता