ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

BJP और JDU के बीच NRC पर नहीं थम रहा विवाद, बिहार में लागू करने पर तकरार जारी

PATNA: बिहार में एनआरसी लागू करने को लेकर बीजेपी और जदयू के बीच तकरार जारी है. बीजेपी के नेता बिहार के लिए जरूरी बता रहे हैं तो वही, जदयू के नेता ने साफ कह दिया कि यहां पर इसक

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार में एनआरसी लागू करने को लेकर बीजेपी और जदयू के बीच तकरार जारी है. बीजेपी के नेता बिहार के लिए जरूरी बता रहे हैं तो वही, जदयू के नेता ने साफ कह दिया कि यहां पर इसकी कोई जरूरत ही नहीं है. लागू करने की मांग करना बेकार है.

एनआरसी पर बोले प्रेमरंजन पटेल

भाजपा नेता प्रेमरंजन पटेल ने कहा कि बिहार में ही नहीं पूरे देश में भी एनआरसी लागू करने की जरूरत है. बिहार, पश्चिम बंगाल, यूपी के बॉर्डर वाले एरिया में तो देश की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है. जो योजना देश के नागरिकों के लिए बनती है वह यहां के लोगों को मिलनी चाहिए. बाहर के रहने वाले लोग इस योजना का फायदा अधिक उठाते हैं और यहां के लोगों को इसका लाभ नहीं मिलता है. किस देश के लोग कब और कहां रह रहे है यह पता होना चाहिए. बिहार में जदयू के एनआरसी के विरोध पर कहा कि यह कानून का मामला है. जब कानून बनता है तो सभी लोग साथ होते हैं. धारा 370 और ट्रिपल तलाक मामले पर भी सभी दलों का साथ मिला है.

जदयू ने कहा- जरूरत नहीं

भाजपा के एनआरसी वाले बयान पर जदयू नेता राजीव रंजन ने पलटवार किया और कहा कि सरकार और जदयू ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में एनआरसी की जरूरत ही नहीं है. जहां तक जनसंख्या नियंत्रण का सवाल है तो इसको लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है.  इस अभियान से लोगों जोड़ा जा रहा है. लोगों को बताया जा रहा है कि छोटा परिवार खुशहाल परिवार होता है. इसको किसी धर्म से नहीं जोड़ना है. देश में जनसंख्या एक बड़ा सवाल है. इसके नियंत्रण को लेकर राष्ट्रीय विमर्श की जरूरत है. 

टैग्स