ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज के कार्यकर्ता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज के कार्यकर्ता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

Bihar Crime News: डबल मर्डर केस के तीन आरोपी अरेस्ट, कुख्यात अपराधी ने घर बुलाकर कर दी थी दो लोगों की हत्या

Bihar Crime News: रोहतास के सासाराम में 25 जनवरी को हुए डबल मर्डर केस में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जमीन विवाद में कुख्यात अपराधी पप्पू सिंह ने पंचायत के बहाने दो लोगों की हत्या कर दी थी।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: रोहतास के सासाराम में पिछले महीने 25 जनवरी को दोहरी हत्याकांड में पुलिस ने तीन अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी की है। बीते 25 जनवरी की शाम कुख्यात अपराधी पप्पू सिंह ने जमीन के झगड़े में पंचायत करने के नाम पर अपने घर बुलाकर दो लोगों की हत्या कर दी थी। 


इस मामले में पुलिस ने अरुण कुमार, दिलीप तथा विशाल कुमार को गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त राइफल के अलावा तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि 25 जनवरी को विनय प्रजापति तथा रूपेश सिंह की हत्या कर दी गई थी।


जिसमें मुख्य आरोपी पप्पू सिंह उर्फ विनय सिंह ने पहले ही कोर्ट में समर्पण कर दिया है। अब चुकी वारदात में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हो गई है। इस प्रकार अब तक कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है तथा मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने आत्मसमर्पण कर दिया है। 


पूरा मामला जमीन पर के ऊपर कब्जे को लेकर सामने आया है। एसपी ने बताया कि इन लोगों ने सासाराम के भी कुछ विवादित जमीनों में भी हस्तक्षेप किया है, जिसकी भी जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता