ब्रेकिंग
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦छोटी दिवाली पर पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, भूमि विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों को मारी गोली✦दिवाली पर मिठाई या सोना! 1.23 लाख रुपये किलो बिक रही सोने की मिठाई, एक पीस की कीमत 1,111 रुपये✦भगवान को भक्त ने चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल, हार्ट का ऑपरेशन सफल होने पर पूरी की मन्नत✦BIHAR NEWS : मनेर एनकाउंटर पर डरते-डरते बोले मंत्री रामकृपाल यादव ! कहा- जांच होनी चाहिए...कह तो रहा हूं जांच होनी चाहिए, मैं सरकार तो हूं नही✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦छोटी दिवाली पर पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, भूमि विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों को मारी गोली✦दिवाली पर मिठाई या सोना! 1.23 लाख रुपये किलो बिक रही सोने की मिठाई, एक पीस की कीमत 1,111 रुपये✦भगवान को भक्त ने चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल, हार्ट का ऑपरेशन सफल होने पर पूरी की मन्नत✦BIHAR NEWS : मनेर एनकाउंटर पर डरते-डरते बोले मंत्री रामकृपाल यादव ! कहा- जांच होनी चाहिए...कह तो रहा हूं जांच होनी चाहिए, मैं सरकार तो हूं नही

छोटी दिवाली पर पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, भूमि विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों को मारी गोली

Patna Crime News: पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के हीरानंदपुर गांव में छोटी दिवाली के दिन जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी हो गई। खेत में ट्रैक्टर से जुताई के दौरान हुए विवाद में एक ही परिवार के चार लोग गोली लगने से घायल हो गए।

Patna Crime News
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना में छोटी दिवाली के दिन शनिवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। दीदारगंज थाना क्षेत्र के हीरानंदपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोग गोली लगने से घायल हो गए।




जानकारी के अनुसार, हीरानंदपुर गांव में शनिवार दोपहर खेत में ट्रैक्टर से जुताई का काम चल रहा था। इसी दौरान जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर गोलीबारी होने लगी। इस फायरिंग में भोला कुमार, सुधीर कुमार, कौशल कुमार और द्वारिका प्रसाद को गोली लगी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि तीन लोगों पर फायरिंग करने का आरोप लगा है।




घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से चारों घायलों को इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है। घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।




गोलीबारी की सूचना मिलते ही दीदारगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जांच में दोनों पक्षों के बीच पुराने जमीन विवाद, फायरिंग में शामिल लोगों और घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल गोलीबारी की पूरी परिस्थितियों और आरोपितों की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।




छोटी दिवाली जैसे पर्व के दिन राजधानी पटना में दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों की नजर अब पुलिस की कार्रवाई और आरोपितों की गिरफ्तारी पर टिकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता