ब्रेकिंग
Rajgir Glass Bridge : 250 फीट की ऊंचाई पर शीशे पर चलेंगे नन्हे कदम! राजगीर ग्लास ब्रिज पर 5 साल के बच्चों को मिली एंट्री, जानिए टिकट का पूरा खर्च...✦‘एनकाउंटर संस्कृति बंद होनी चाहिए’, मनेर में पुलिस एक्शन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल✦Bihar Librarian Exam 2026: बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 22 नवंबर को परीक्षा, एडमिट कार्ड पर आया नया अपडेट✦गाजियाबाद पुलिस चौकी विस्फोट मामले में बड़ा मोड़, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी✦Patna Road Accident : पटना में मौत बनकर दौड़ा ट्रक! कार से हुई आमने-सामने की टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर✦Rajgir Glass Bridge : 250 फीट की ऊंचाई पर शीशे पर चलेंगे नन्हे कदम! राजगीर ग्लास ब्रिज पर 5 साल के बच्चों को मिली एंट्री, जानिए टिकट का पूरा खर्च...✦‘एनकाउंटर संस्कृति बंद होनी चाहिए’, मनेर में पुलिस एक्शन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल✦Bihar Librarian Exam 2026: बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 22 नवंबर को परीक्षा, एडमिट कार्ड पर आया नया अपडेट✦गाजियाबाद पुलिस चौकी विस्फोट मामले में बड़ा मोड़, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी✦Patna Road Accident : पटना में मौत बनकर दौड़ा ट्रक! कार से हुई आमने-सामने की टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर

कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या, बहू को बचाने आई महिला को जमीन पर पटका; चली गई जान

बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र के बोरिया गांव में घरेलू विवाद के दौरान बेटे पर अपनी 65 वर्षीय मां भंगिया देवी की हत्या का आरोप लगा है। बहू को बचाने पहुंची मां को आरोपी ने कथित तौर पर जमीन पर पटक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के अररिया जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जोकीहाट थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान एक बेटे पर अपनी ही मां की हत्या करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि बहू के साथ मारपीट होते देख मां बीच-बचाव करने पहुंची थीं। इसी दौरान आरोपी बेटे ने कथित तौर पर उनका बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई।




घटना जोकीहाट थाना क्षेत्र की सिमरिया पंचायत के बोरिया गांव स्थित वार्ड संख्या 12 की है। मृतका की पहचान 65 वर्षीय भंगिया देवी, पति स्वर्गीय जागेश्वर तत्तमा के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, गुरुवार की रात आरोपी माणिक चंद उर्फ भुट्टन शराब पीकर घर पहुंचा था। इसके बाद वह अपनी पहली पत्नी प्रमिला देवी के साथ मारपीट करने लगा। बहू को पिटता देख बुजुर्ग मां भंगिया देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं। 




आरोप है कि इसी दौरान गुस्से में आरोपी ने मां के बाल पकड़कर उन्हें जमीन पर पटक दिया। गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गईं। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें जोकीहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मां की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।




आरोपी की पहली पत्नी प्रमिला देवी ने बताया कि माणिक चंद ने खिरदा गांव की अनिता देवी से दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद से ही परिवार में विवाद और तनाव बना रहता था। उनका आरोप है कि पति शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था और बच्चों के पालन-पोषण के लिए आर्थिक मदद भी नहीं देता था।




प्रमिला देवी के चार बेटे और एक बेटी हैं। परिवार का खर्च चलाने के लिए वह ईंट-भट्ठे पर खाना बनाने का काम करती हैं। इसी कमाई से वह अपने बच्चों का भरण-पोषण करती हैं। बताया जाता है कि दूसरी शादी को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी।




परिजनों के अनुसार, दूसरी शादी के बाद कुछ समय तक अनिता अपने पहले पति के पास रही थी। बाद में माणिक चंद उसे लेकर पंजाब-हरियाणा चला गया था। करीब छह महीने पहले दोनों वापस बोरिया गांव लौटे थे। हालांकि, इसके बाद भी परिवार में विवाद और तनाव जारी रहा।




मृतका की बेटी ललिता देवी ने बताया कि उनकी मां की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी। दो दिन पहले ही उन्होंने मां के इलाज के लिए रुपये दिए थे। बुधवार को मां डॉक्टर से दवा लेकर घर लौटी थीं। लेकिन गुरुवार को हुई इस घटना में उनकी जान चली गई।




वारदात के बाद आरोपी माणिक चंद उर्फ भुट्टन और उसकी दूसरी पत्नी अनिता देवी फरार बताए जा रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि अनिता अपनी दो बच्चियों को साथ लेकर चली गई, जबकि उसकी एक बच्ची घर पर ही छूट गई।




घटना की सूचना मिलते ही जोकीहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पहली पत्नी प्रमिला देवी के बयान के आधार पर आरोपी माणिक चंद उर्फ भुट्टन के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता