ब्रेकिंग
गाजियाबाद पुलिस चौकी विस्फोट मामले में बड़ा मोड़, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी✦Patna Road Accident : पटना में मौत बनकर दौड़ा ट्रक! कार से हुई आमने-सामने की टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर✦UGC Rules 2026 : UGC के नए नियमों पर मचा बवाल, क्या सवर्णों की नाराजगी से डर गई BJP? OBC-दलित और सवर्णों के बीच फंसी सरकार✦Bihar Crime News : सहरसा में पुलिस पर हमला! फरार आरोपी को पकड़ने गई टीम की पिटाई, वर्दी फाड़ी और पिस्टल छीनने की कोशिश✦Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 3 जिलों में तैनात होंगे नए सिटी SP, EOU में 143 पद मंजूर; हर साल खर्च होंगे 17.50 करोड़ रुपये✦गाजियाबाद पुलिस चौकी विस्फोट मामले में बड़ा मोड़, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी✦Patna Road Accident : पटना में मौत बनकर दौड़ा ट्रक! कार से हुई आमने-सामने की टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर✦UGC Rules 2026 : UGC के नए नियमों पर मचा बवाल, क्या सवर्णों की नाराजगी से डर गई BJP? OBC-दलित और सवर्णों के बीच फंसी सरकार✦Bihar Crime News : सहरसा में पुलिस पर हमला! फरार आरोपी को पकड़ने गई टीम की पिटाई, वर्दी फाड़ी और पिस्टल छीनने की कोशिश✦Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 3 जिलों में तैनात होंगे नए सिटी SP, EOU में 143 पद मंजूर; हर साल खर्च होंगे 17.50 करोड़ रुपये

गाजियाबाद पुलिस चौकी विस्फोट मामले में बड़ा मोड़, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी

Ghaziabad Blast: गाजियाबाद के वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए संदिग्ध विस्फोट मामले में नया मोड़ आया है। सोशल मीडिया पर ‘गाजी 2’ अकाउंट से आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है।

Ghaziabad Blast
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Ghaziabad Blast: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए संदिग्ध विस्फोट मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर ‘गाजी 2’ (Ghazi 2) नाम के अकाउंट से पोस्ट कर आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। इसी अकाउंट से पहले पुलिस चौकी को उड़ाने की धमकी भी दी गई थी। हालांकि, गाजियाबाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस पोस्ट की सत्यता की जांच कर रही हैं।




एक्स पर किए गए पोस्ट में दावा किया गया है कि वसुंधरा पुलिस चौकी को निशाना बनाने के पीछे प्रतिबंधित संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन का हाथ है। धमाके के बाद सामने आए इस कथित आतंकी दावे से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। यूपी पुलिस, साइबर सेल और एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) सोशल मीडिया पोस्ट की जांच में जुटे हैं। एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि पोस्ट किसी शरारती तत्व की अफवाह है या इसके पीछे कोई सुनियोजित साजिश है।




चश्मदीदों के मुताबिक, रात करीब 10 बजे वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर अचानक तेज धमाका हुआ। विस्फोट की आवाज दूर तक सुनाई दी। धमाका इतना जोरदार था कि चौकी के दरवाजे, खिड़कियां और एसी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के समय चौकी में एक सब-इंस्पेक्टर और खाना डिलीवर करने आया 20 वर्षीय डिलीवरी बॉय विशाल मौजूद था।




धमाके के दौरान कांच के तेज टुकड़े लगने से विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल दिल्ली के सूर्य नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इंदिरापुरम के एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस चौकी के अंदर अचानक विस्फोट हुआ था। हालांकि, धमाका किसी उपकरण, विस्फोटक या अन्य सामग्री से हुआ, इसकी वास्तविक वजह विस्तृत फॉरेंसिक और तकनीकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।




घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने विस्फोट से जुड़े अवशेष और नमूने एकत्र किए हैं। इसके अलावा पुलिस चौकी और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि घटना से पहले और बाद की संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल जिम्मेदारी के दावे की प्रामाणिकता, अकाउंट की पहचान और साइबर ट्रेल की जांच कर रही है। विस्फोट के वास्तविक कारण और इसके पीछे किसी संगठन की भूमिका को लेकर जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता