ब्रेकिंग
भगवान को भक्त ने चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल, हार्ट का ऑपरेशन सफल होने पर पूरी की मन्नत✦BIHAR NEWS : मनेर एनकाउंटर पर डरते-डरते बोले मंत्री रामकृपाल यादव ! कहा- जांच होनी चाहिए...कह तो रहा हूं जांच होनी चाहिए, मैं सरकार तो हूं नही✦चंद सेकंड में थम गई जिंदगी: स्कूटर पार्क करते ही जमीन पर गिरे वकील, हार्ट अटैक से मौत ✦BIHAR NEWS : विधायकी पर संकट के बीच विस स्पीकर के घर पहुंचे अनंत सिंह, 10 मिनट तक हुई बातचीत; जानिए क्या है पूरा मामला?✦दिवाली-छठ पर यात्रियों को बड़ी राहत, नई दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 4 कोच; बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें✦भगवान को भक्त ने चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल, हार्ट का ऑपरेशन सफल होने पर पूरी की मन्नत✦BIHAR NEWS : मनेर एनकाउंटर पर डरते-डरते बोले मंत्री रामकृपाल यादव ! कहा- जांच होनी चाहिए...कह तो रहा हूं जांच होनी चाहिए, मैं सरकार तो हूं नही✦चंद सेकंड में थम गई जिंदगी: स्कूटर पार्क करते ही जमीन पर गिरे वकील, हार्ट अटैक से मौत ✦BIHAR NEWS : विधायकी पर संकट के बीच विस स्पीकर के घर पहुंचे अनंत सिंह, 10 मिनट तक हुई बातचीत; जानिए क्या है पूरा मामला?✦दिवाली-छठ पर यात्रियों को बड़ी राहत, नई दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 4 कोच; बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

भगवान को भक्त ने चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल, हार्ट का ऑपरेशन सफल होने पर पूरी की मन्नत

राजस्थान के सांवलिया सेठ मंदिर में जालौर के एक श्रद्धालु ने हार्ट का सफल ऑपरेशन होने पर 21 ग्राम शुद्ध सोने से बना दिल भगवान को अर्पित किया। इस सोने के दिल की कीमत 3 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

राजस्थान न्यूज
भक्त ने चढ़ाया 3 लाख का सोने का दिल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: भगवान के प्रति आस्था और विश्वास की एक अनोखी तस्वीर राजस्थान के प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर में देखने को मिली। जहां जालौर के एक श्रद्धालु ने अपनी मन्नत पूरी होने पर भगवान सांवलिया सेठ को 21 ग्राम शुद्ध सोने से बना दिल भेंट कर दिया।


खास बात यह है कि श्रद्धालु ने हार्ट की गंभीर बीमारी से ठीक होने और सफल ऑपरेशन के बाद यह अनोखी भेंट चढ़ाई है। सोने से बने इस दिल की कीमत 3 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।


राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया स्थित प्रसिद्ध श्री सांवलियाजी मंदिर में एक श्रद्धालु की अनोखी भेंट चर्चा का विषय बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, जालौर जिले के रहने वाले एक भक्त लंबे समय से दिल की गंभीर बीमारी से परेशान था। इलाज और ऑपरेशन के दौरान उन्होंने भगवान सांवलिया सेठ से स्वस्थ होने की प्रार्थना की थी और मन्नत मांगी थी।


जब उनका हार्ट ऑपरेशन सफल रहा और वे स्वस्थ हो गए, तो उन्होंने अपनी मन्नत पूरी करने के लिए मंदिर पहुंचकर भगवान को 21 ग्राम शुद्ध सोने से बना दिल अर्पित किया।


श्रद्धालु ने मंदिर मंडल के आधिकारिक भेंट कक्ष में सोने से बने हार्ट मॉडल को जमा कराया और इसकी बाकायदा रसीद भी प्राप्त की। मंदिर प्रशासन के मुताबिक, इस सोने के दिल की अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये से अधिक बतायी जा रही है।


आमतौर पर मंदिरों में श्रद्धालु सोने-चांदी के मुकुट, छत्र, हार और अन्य आभूषण भेंट करते हैं, लेकिन अपने ही दिल के सफल ऑपरेशन के बाद सोने से बना दिल भगवान को अर्पित करने का यह अनोखा मामला है।


श्रद्धालु की यह भेंट अब मंदिर परिसर में चर्चा का विषय बनी हुई है। यह कहानी सिर्फ सोने के दिल की नहीं, बल्कि उस आस्था और विश्वास की है, जिसके सहारे एक भक्त ने अपनी नई जिंदगी की खुशी भगवान के चरणों में समर्पित कर दी।




टैग्स