ब्रेकिंग
Bihar News : मुंगेर में आज 11 लाख 11 हजार दीपों से जगमगाएगा मां बड़ी दुर्गा मंदिर, सीएम सम्राट चौधरी करेंगे दीपोत्सव का शुभारंभ; त्योहारों पर 24 घंटे पुलिस की गश्ती✦Bihar News : IPS की नौकरी छोड़ने के बाद अब सियासत में एंट्री की तैयारी? संजय झा से मिलीं 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज✦Bihar News: राम की नगरी अयोध्या से सीता की जन्मभूमि जनकपुर तक सीधी ट्रेन! नवंबर में मोदी और बालेन शाह करेंगे उद्घाटन, IRCTC से बुक होंगे टिकट✦तेजस्वी यादव की लग्जरी कार ने खींचा सबका ध्यान, 80 लाख कीमत और 548 KM की रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान✦Bihar News : बिहार में कब और कितनी देर कटी बिजली? अब सांसद-विधायक से मुखिया तक के फोन पर पहुंचेगा पूरा हिसाब, सम्राट चौधरी का नया आदेश✦Bihar News : मुंगेर में आज 11 लाख 11 हजार दीपों से जगमगाएगा मां बड़ी दुर्गा मंदिर, सीएम सम्राट चौधरी करेंगे दीपोत्सव का शुभारंभ; त्योहारों पर 24 घंटे पुलिस की गश्ती✦Bihar News : IPS की नौकरी छोड़ने के बाद अब सियासत में एंट्री की तैयारी? संजय झा से मिलीं 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज✦Bihar News: राम की नगरी अयोध्या से सीता की जन्मभूमि जनकपुर तक सीधी ट्रेन! नवंबर में मोदी और बालेन शाह करेंगे उद्घाटन, IRCTC से बुक होंगे टिकट✦तेजस्वी यादव की लग्जरी कार ने खींचा सबका ध्यान, 80 लाख कीमत और 548 KM की रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान✦Bihar News : बिहार में कब और कितनी देर कटी बिजली? अब सांसद-विधायक से मुखिया तक के फोन पर पहुंचेगा पूरा हिसाब, सम्राट चौधरी का नया आदेश

Bihar News : मुंगेर में आज 11 लाख 11 हजार दीपों से जगमगाएगा मां बड़ी दुर्गा मंदिर, सीएम सम्राट चौधरी करेंगे दीपोत्सव का शुभारंभ; त्योहारों पर 24 घंटे पुलिस की गश्ती

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मुंगेर में भव्य दीपोत्सव में शामिल होंगे। मां बड़ी दुर्गा मंदिर में 11 लाख 11 हजार दीप जलेंगे। दीपावली और छठ पर बिहार पुलिस को 24 घंटे गश्ती का निर्देश दिया गया है।

Bihar news
Bihar news
© Ai photo
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

Bihar News :  बिहार में दीपावली और छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शनिवार को अपने गृह जिले मुंगेर के दौरे पर रहेंगे। यहां बरियारपुर प्रखंड के कल्याणपुर स्थित मां बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर परिसर में आयोजित भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इस आयोजन को खास बनाने के लिए मंदिर परिसर में एक साथ 11 लाख 11 हजार दीप जलाने की तैयारी की गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कार्यक्रम का शुभारंभ पहला दीप जलाकर करेंगे। इसके साथ ही वह गंगा आरती में भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान भव्य आतिशबाजी का आयोजन भी किया जाएगा।


मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी करने में ताकत झोंक दी है। जिलाधिकारी निखिल धनराज ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। इस दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा, आवागमन और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की गई। प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है। एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की तैयारियों की निगरानी की है।


मुंगेर का यह दीपोत्सव इस बार खास आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। 11 लाख से अधिक दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर को जगमग करने की योजना है। मुख्यमंत्री के गृह जिले में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह है। धार्मिक आयोजन के साथ गंगा आरती और आतिशबाजी कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ाएंगे।


उधर, दीपावली, काली पूजा और छठ महापर्व के दौरान पूरे बिहार में सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और डीजीपी प्रीता वर्मा समेत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में सभी जिलों के डीएम और एसपी को त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।


मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों के आसपास 24 घंटे पुलिस गश्ती की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। त्योहारों में दूसरे राज्यों और विदेशों से बड़ी संख्या में लोग बिहार अपने घर लौटते हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देने को कहा गया है। सभी जिलों में क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) गठित कर उन्हें सक्रिय रखने का निर्देश भी दिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल कार्रवाई कर सके।


छठ महापर्व को देखते हुए घाटों पर भी विशेष इंतजाम करने को कहा गया है। जिलाधिकारियों को स्वयं घाटों की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। ग्रामीण इलाकों के छठ घाटों पर स्थानीय तैराकों और गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने खुले और नंगे तारों के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्देश दिया है।


मुख्यमंत्री ने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से दलित एवं महादलित बस्तियों में जाकर स्थानीय लोगों के साथ त्योहार मनाने की अपील की। इसके अलावा अफवाह और फर्जी खबरों पर रोक लगाने के लिए हर स्तर पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों को वास्तविक शिकायतों पर कार्रवाई करने और भ्रामक सूचनाओं का अधिकतम चार घंटे के भीतर खंडन करने को कहा गया है।


बैठक में मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 16 नवंबर से विकास योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी, जबकि 25 नवंबर के बाद वह विभिन्न जिलों का दौरा शुरू करेंगे। जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को उद्योगपतियों के साथ हर महीने बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान करने तथा निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने का निर्देश दिया गया।


इधर, बिहार सरकार ने चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज की सरकारी छुट्टी की तारीख में भी बदलाव किया है। पहले 10 नवंबर को घोषित अवकाश अब 11 नवंबर को होगा। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।