ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Bihar Teacher News: शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग की हकीकत- मांगा गोपालगंज भेज दिया गया कटिहार, विधान परिषद में भाजपा MLC ने उठाए सवाल...सरकार को घेरा

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के स्थानांतरण का मामला सुलझने के बजाय और उलझ गया है। तीन विकल्प लेने के बावजूद मनमानी पोस्टिंग पर भाजपा विधान पार्षद संजय मयूख ने विधान परिषद में गंभीर सवाल उठाए।

Bihar Teacher Transfer News, Bihar Teacher Transfer Policy, Bihar Teachers Posting Issue, Sanjay Mayukh BJP, Bihar Vidhan Parishad News, Bihar Education Department, Teacher Transfer Controversy Bihar,
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के स्थानांतरण का मुद्दा सुलझने की बजाय और उलझते जा रहा है. शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर तीन विकल्प मांगे थे. जब स्थानांतरण किया गया तो किसी चौथी जगह पर पोस्टिंग कर दी गई. यानि शिक्षकों के स्थानांतरण को और उलझा दिया गया. आज बिहार विधान परिषद में यह मुद्दा उठा. भाजपा विधान पार्षद संजय मयूख ने सूचना पर खड़े होकर इस विषय को उठाया. 

विधान परिषद में उठा मुद्दा 

संजय मयूख ने शिक्षकों के स्थानांतरण नीति पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने आज बिहार विधान परिषद में सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि हमने इस मुद्दे को सदन में उठाया है. शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर पहले तीन-तीन विकल्प मांगे गए थे. लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं की गई. जिसने विकल्प के तौर पर गोपालगंज दिया, उसे कटिहार भेज दिया गया. संजय मयूख ने कहा कि उन्होंने आज सदन में सूचना पर खड़े होकर शिक्षकों के स्थानांतरण का मुद्दा उठाया है. 

जब करना ही नहीं था तो विकल्प क्यों मांगे गए ? 

भाजपा विधान पार्षद ने आगे कहा कि बिहार में बड़ी संख्या में महिलाएं शिक्षक बनी हैं. जिन्हें परेशानी हो रही है. बड़ी संख्या में मरीज हैं, जिन पर सरकार को सहानुभूति पूर्वक विचार करना चाहिए. कई शिक्षक कैंसर पेशेंट हैं, जिनका जिला मुख्यालय में पोस्टिंग होना चाहिए था,उन्हें गांव में भेज दिया गया. अगर ऑप्शन मांगा गया है तो उसी अनुसार से पोस्टिंग होनी चाहिए. अगर नहीं करना था तो विकल्प क्यों मांगे गए थे. यह गंभीर सवाल है. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता