ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Budget Session 2026: शमवा के बाद कोई बाहर जाता था जी? विधानसभा में बोले सीएम नीतीश, विपक्ष का भारी हंगामा

Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में धन्यवाद प्रस्ताव पर कहा कि एनडीए सरकार आने के बाद कानून का राज हुआ और पहले बिहार में लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे, जिससे विपक्ष में हंगामा मच गया।

Bihar Budget Session 2026
© bihar vidhansabha tv
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा के तीसरे दिन सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव पर सरकार की बातों को सदन में रखा। सीएम नीतीश कुमार ने अपने भाषण के दौरान लालू-राबड़ी राज की याद सदन में मौजूद सदस्यों को दिलाई।


सीएम ने अपने भाषण के दौरान कहा कि 24 नवंबर 2005 को पहली बार बिहार में एनडीए की सरकार बनी थी और तब से राज्य में कानून का राज है। सरकार लगातार विकास के काम में लगी हुई है। याद है न पहले बिहार में क्या स्थिति थी। बिहार का पहले बहुत बुरा हाल था। लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। 


मुख्यमंत्री के यह कहने पर विपक्ष के सदस्यों ने विरोध किया और हंगामा करने लगे। सीएम ने कहा कि हमलोगों के पहले आपलोगों का राज था तो उस वक्त क्या होता था। कोई काम होता था क्या, लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। शाम के बाद कोई बाहर जाता था जी? आ कि शम्मा में घरवे में बैठल रहता था। यही न आपलोगों का हिसाब था।


समाज में उस समय कितना विवाद होता था और कितना हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा होता था। पढ़ाई का क्या हाल था, बहुत कम बच्चे पढते थे। राज्य में पहले इलाज का पूरा इंतजाम भी नहीं था। सड़कें बहुंच कम थी और थी भी तो उनका बुरा हाल था लेकिन अब बिहार के विकास का काम हो रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता