ब्रेकिंग
दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦शराब तस्कर से यारी पड़ी भारी: स्मगलर के साथ केक काटते दिखे थानाध्यक्ष और दारोगा, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड✦10 हजार की रिश्वत... फिर खुला बड़ा राज, आरा में डाक सहायक गिरफ्तार, CBI के एक्शन से हड़कंप✦‘दो आदमी आपस में मिले हुए हैं, JDU को खाने वाले हैं’, लालू के करीबी ने नीतीश-निशांत को किया आगाह; बोले- जागते रहो...✦MLC चुनाव के बीच पटना पहुंचे नितिन नबीन, चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन; NDA के लिए चुनौती बनी पटना स्नातक सीट✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦शराब तस्कर से यारी पड़ी भारी: स्मगलर के साथ केक काटते दिखे थानाध्यक्ष और दारोगा, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड✦10 हजार की रिश्वत... फिर खुला बड़ा राज, आरा में डाक सहायक गिरफ्तार, CBI के एक्शन से हड़कंप✦‘दो आदमी आपस में मिले हुए हैं, JDU को खाने वाले हैं’, लालू के करीबी ने नीतीश-निशांत को किया आगाह; बोले- जागते रहो...✦MLC चुनाव के बीच पटना पहुंचे नितिन नबीन, चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन; NDA के लिए चुनौती बनी पटना स्नातक सीट

विधानसभा शताब्दी समारोह : नीतीश बोले.. राष्ट्रपति जी को हम सब बिहारी ही मानते हैं, बिहार से है विशेष लगाव

PATNA : बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह का शुभारंभ हो गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया है। इस मौके पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश

विधानसभा शताब्दी समारोह : नीतीश बोले.. राष्ट्रपति जी को हम सब बिहारी ही मानते हैं, बिहार से है विशेष लगाव
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह का शुभारंभ हो गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया है। इस मौके पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और बिहार के संबंधों की चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण बातें कहीं हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि 2 साल तक के बिहार के राज्यपाल रहे। हमारे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को हम सब एक बिहारी के तौर पर ही मानते हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के राज्यपाल से सीधे राष्ट्रपति के पद तक का सफर तय करने वाले रामनाथ कोविंद जी का बिहार से विशेष लगाव रहा है। 


इतना ही नहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एक ऐसे व्यक्ति हैं जो सीधे राज्यपाल से राष्ट्रपति बने हालांकि पूर्व राष्ट्रपति स्व जाकिर हुसैन साहब भी बिहार के राज्यपाल रह चुके थे। लेकिन राज्यपाल के बाद वह उपराष्ट्रपति बने और बाद में राष्ट्रपति बने। जबकि राज्यपाल की कुर्सी पर रहते हुए राष्ट्रपति बनने का गौरव रामनाथ कोविंद जी को मिला। नीतीश कुमार ने कहा कि राष्ट्रपति पूरे देश के हैं लेकिन हम सब इनको बिहारी ही मानते हैं। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जो लगाव बिहार से रहा है। यही वजह है कि वह बिहार आने का कोई भी अवसर नहीं छोड़ते। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राष्ट्रपति महोदय बुद्ध स्मृति पार्क में भी कल जा रहे हैं। वह स्मृति पार्क में मेडिटेशन सेंटर का भी निरीक्षण करेंगे यह बेहद खुशी की बात है।