ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

Patna municipal corporation : पटना में रोशनी और पानी पर बड़ा फैसला, इन चीजों को मिली मंजूरी; अब दिखेगा बदला -बदला नजारा

राजधानी पटना में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया है। नगर निगम ने स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने, नए ट्यूबवेल लगाने और 100 वाटर एटीएम स्थापित करने की योजना को मंजूरी दे दी है।

Patna municipal corporation : पटना में रोशनी और पानी पर बड़ा फैसला, इन चीजों को मिली मंजूरी; अब दिखेगा बदला -बदला नजारा
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Patna municipal corporation : राजधानी पटना की सड़कों, मोहल्लों और प्रमुख चौक-चौराहों पर अब पहले से अधिक रोशनी देखने को मिलेगी। शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। पटना नगर निगम की हुई बैठक में नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने बताया कि स्ट्रीट लाइट लगाने और उनके रखरखाव के लिए पहले की एजेंसी EECL के साथ किया गया करार रद्द कर दिया गया है। अब नई एजेंसी के जरिए शहर में लाइटिंग व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा।


नगर आयुक्त ने जानकारी दी कि नई एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत सबसे पहले पूरे शहर का सर्वेक्षण कराया जाएगा, ताकि जिन क्षेत्रों में रोशनी की कमी है, वहां प्राथमिकता के आधार पर स्ट्रीट लाइट लगाई जा सके। उन्होंने बताया कि वर्तमान में शहर में करीब 70 हजार स्ट्रीट लाइट लगी हुई हैं, लेकिन कई जगहों पर खराब लाइट और कम रोशनी की शिकायतें मिलती रही हैं। नई एजेंसी के जरिए इन समस्याओं को दूर करने की योजना बनाई गई है, जिससे लोगों को बेहतर और सुरक्षित माहौल मिल सके।


बैठक में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को भी मंजूरी दी गई। नगर निगम ने शहर में हाई ब्लड ट्यूबवेल और वाटर एटीएम स्थापित करने की योजना को स्वीकृति दे दी है। अधिकारियों के अनुसार, ट्यूबवेल निर्माण की प्रत्येक योजना पर लगभग 1.33 करोड़ से 1.36 करोड़ रुपये तक खर्च होने का अनुमान है। इन ट्यूबवेल के निर्माण से शहर के कई इलाकों में पेयजल की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।


ट्यूबवेल स्थापित करने के लिए कांग्रेस मैदान, शेखपुरा, दरगाह शाह कर्बला परिसर, अजय कुमार रोड, मछुआ टोली, महावीर कॉलोनी, श्रीकृष्ण नगर, टेलीग्राफ कॉलोनी और विद्यापति मार्ग सहित कई क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है। इन इलाकों में जल संकट को दूर करने के लिए जल्द ही काम शुरू किए जाने की संभावना है।


इसके अलावा नगर निगम ने शहर में 100 वाटर एटीएम लगाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। खासतौर पर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों पर वाटर एटीएम लगाए जाएंगे, जिससे आम लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।


बैठक में हर घर नल-जल योजना के तहत चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई। कार्बी रहिया क्षेत्र में इस योजना के कार्यों को गति देने और वार्ड संख्या 59 में पाइपलाइन विस्तार को भी स्वीकृति दी गई। इससे जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।


शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी नगर निगम ने कई अहम फैसले लिए हैं। नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित करने के लिए 150 ई-रिक्शा कचरा वाहन, 150 क्लोज्ड टीपर, 75 ओपन टीपर, दो सुपर सकर मशीन और तीन मिनी पोकलेन मशीन खरीदने का निर्णय लिया गया है। इन संसाधनों के जरिए शहर की सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने की योजना है।


नगर निगम के इन फैसलों से राजधानी पटना में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। स्ट्रीट लाइट, पेयजल और सफाई व्यवस्था में सुधार होने से शहरवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों का कहना है कि सभी योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा, ताकि लोगों को जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।