ब्रेकिंग
30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट

प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा

Bihar Love Affair Case: बिहार के पूर्णिया में प्रेम प्रसंग से जुड़ा पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और फिर खुद ही उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करा दी...

प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Love Affair Case: बिहार के पूर्णिया में अवैध प्रेम संबंध का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और उसे मौत के घाट उतरवा दिया. हत्या के बाद पत्नी ने खुद थाने पहुंचकर पति के लापता होने की शिकायत भी दर्ज करा दी. हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो 48 घंटे के भीतर पूरी साजिश का खुलासा हो गया. पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.


मामला बायसी अनुमंडल क्षेत्र के अनगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है. मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के दालकोला थाना क्षेत्र अंतर्गत भूररी गांव निवासी 30 वर्षीय नयन दास के रूप में हुई है. पुलिस ने इस हत्याकांड में उसकी पत्नी मुस्कान कुमारी उर्फ दीपा और उसके कथित प्रेमी अनगढ़ गांव निवासी 20 वर्षीय गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया है.


पति के गायब होने की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी पत्नी

पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर को मुस्कान कुमारी उर्फ दीपा ने अनगढ़ थाना पहुंचकर अपने पति नयन दास के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी. मामला सामने आने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई. पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मामले की जांच शुरू की.


जांच के दौरान पुलिस को गुड्डू कुमार पर शक हुआ. इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में उसने पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया. गुड्डू की निशानदेही पर पुलिस ने 18 नवंबर को किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव स्थित धान के खेत से नयन दास का शव बरामद किया.


प्रेमिका से शादी करना चाहता था गुड्डू

पुलिस पूछताछ में गुड्डू ने बताया कि नयन दास की पत्नी मुस्कान के साथ उसका प्रेम संबंध था. दोनों शादी करना चाहते थे. इसी वजह से मुस्कान के कहने पर गुड्डू ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नयन दास की हत्या कर दी. वारदात के बाद शव को किशनगंज जिले में ले जाकर फेंक दिया गया.


हत्या के बाद बनाई गई योजना के मुताबिक मुस्कान ने पति के लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज करा दी, ताकि किसी को उस पर शक न हो. लेकिन पुलिस की जांच में पत्नी और उसके कथित प्रेमी की भूमिका सामने आ गई.


अनगढ़ थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के महज 48 घंटे के भीतर मामले का उद्भेदन कर लिया. जांच में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.