ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

सुदेश महतो ने किया नामांकन, कहा-गठबंधन का नफा नुकसान बीजेपी को 23 दिसंबर को चलेगा मालूम

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आज आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने नामांकन किया. वह सिल्ली से चुनावी मैदान में हैं. इस दौरान सुदेश ने बीजेपी को ललकारा भी हैं.23

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आज आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने नामांकन किया. वह सिल्ली से चुनावी मैदान में हैं. इस दौरान सुदेश ने बीजेपी को ललकारा भी हैं.

23 को होगा मालूम

सुदेश महतो ने बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं होने के सवाल पर कहा कि इसका नफा नुकसान 23 दिसंबर को पता चल जाएगा. वह इशारों में ही बीजेपी को संदेश दे रहे थे. सुदेश के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता और कई आजसू के नेता नामांकन में शामिल हुए. इस दौरान कार्यकर्ता ढोल नगाड़ा बजा रहे थे. बता दें कि 23 दिसंबर को ही झारखंड विधानसभा चुनाव का मतगणना है.

नामांकन के बाद किया ट्वीट

नामांकन के बाद सुदेश ने ट्वीट किया कि ‘’महात्मा गांधी और भगवान बिरसा के "स्वराज" के सपने की परिकल्पना को साकार करने तथा झारखण्ड और झारखण्डियत के संरक्षण का संकल्प लेकर आज सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के लिए आजसू प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया.’’ नामांकन से पहले सुदेश ने मोराबादी में बापू वाटिका से समाहरणालय भवन रांची तक पदयात्रा की.


बीजेपी और आजसू अलग-अलग चुनावी मैदान में

झारखंड विधानसभा चुनाव में आजसू का बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं हो पाया. आजसू 19 सीटें मांग रही थी, लेकिन बीजेपी 9 से अधिक देने को तैयार नहीं थी. जिसके बाद आजसू ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया. आजसू ने पहली सूची में 12 और दूसरी सूची में 6 और तीसरी सूची में 6 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा पहले ही कर चुकी है. इसके अलावे भी आजसू झारखंड के कई और सीटोंं पर अपना प्रत्याशी भी उतारेगी. 


टैग्स