ब्रेकिंग
JDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूद

होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

Patna News: होली के मद्देनजर पटना के बड़े अस्पतालों में हाई अलर्ट जारी। पीएमसीएच, आइजीआइएमएस, एनएमसीएच और एम्स में 85 से ज्यादा बेड और इमरजेंसी सेवाएं मजबूत कर दी गई हैं, डॉक्टर तैनात, एंबुलेंस व जीवनरक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित।

Patna News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: होली के त्योहार पर पटना के बड़े अस्पतालों को ‘हाई अलर्ट’ मोड पर रखा गया है। पीएमसीएच से लेकर पटना एम्स और अन्य मेडिकल कॉलेजों तक, इमरजेंसी सेवाओं को पूरी तरह मजबूत कर दिया गया है। प्रशासन ने डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और घायलों व बीमारों के लिए विशेष वार्डों का इंतजाम किया है।


पटना के चार बड़े मेडिकल कॉलेज PMCH, IGIMS, NMCH और AIIMS में कुल 85 से ज्यादा बेड सिर्फ होली से जुड़ी आपात स्थितियों के लिए आरक्षित रखे गए हैं। नेत्र रोग, हड्डी रोग और प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉक्टरों को 3 से 5 मार्च तक अस्पताल में ही मुस्तैद रहने का आदेश दिया गया है।


पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह और IGIMS के डॉ. मनीष मंडल ने कहा कि इमरजेंसी सेवाओं में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। पटना एम्स के ट्रॉमा सेंटर में अकेले 20 अतिरिक्त बेड लगाए गए हैं ताकि गंभीर घायलों का तुरंत इलाज हो सके। पूरे शहर में एंबुलेंस की तैनाती इस तरह की गई है कि किसी भी कॉल पर तेज़ी से रिस्पॉन्स दिया जा सके।


अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाओं और वेंटिलेटर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है ताकि ‘गोल्डन ऑवर’ में मरीजों की जान बचाई जा सके। सिविल सर्जन कार्यालय भी पूरी तरह सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सलाह दी है कि रंगों के साथ सावधानी बरतें और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत चिकित्सीय सहायता लें। यदि होली के दिन किसी को मेडिकल इमरजेंसी होती है, तो सीधे कंट्रोल रूम से संपर्क करें:

पीएमसीएच: 06122300080

IGIMS: 9473191807

पटना एम्स: 06122451070

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें