ब्रेकिंग
सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गएतोड़फोड़ कांड में अब तक 28 FIR, JCB मालिक समेत 7 अरेस्ट; विधायक से जुड़े जमीन विवाद के दो नए मामले भी दर्जसहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गएतोड़फोड़ कांड में अब तक 28 FIR, JCB मालिक समेत 7 अरेस्ट; विधायक से जुड़े जमीन विवाद के दो नए मामले भी दर्ज

बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा

Bihar News: गोपालगंज के सिधवलिया में निर्माणाधीन घोघरी पुल ढलाई के दौरान गिर गया। लापरवाही के आरोप में तीन इंजीनियरों को निलंबित किया गया और पुल निर्माण कंपनी पर भी विभाग ने कार्रवाई की है।

Bihar News
पुल गिरने के मामले में तीन इंजीनियर सस्पेंड
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: गोपालगंज के सिधवलिया प्रखंड में घोघरी नदी पर निर्माणाधीन पुल गिरने की घटना के बाद ग्रामीण कार्य विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही बरतने के आरोप में गोपालगंज कार्य प्रमंडल-2 के तीन इंजीनियरों कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।


नाबार्ड राज्य योजना के तहत बन रहे इस आरसीसी पुल का एल-041 से एल-039 तक का एक हिस्सा ढलाई के दौरान रविवार को गिर गया था। पुल निर्माण कंपनी बापूधाम कंस्ट्रक्शन के खिलाफ भी विभाग ने शिकंजा कस दिया है। घटनास्थल पर मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, नोडल पदाधिकारी और विभाग के वरीय पुल सलाहकार को भेजकर जांच की जा रही है। 


विभाग ने बताया कि सभी कार्यपालक अभियंताओं को पुल निर्माण के पूर्व वरीय पुल सलाहकार से डीपीआर (डिज़ाइन और प्रोजेक्ट रिपोर्ट) जांच करवाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन संबंधित अभियंता और संवेदक ने इसका पालन नहीं किया। इसी कारण पुल ढलाई के दौरान गिर गया।


पुल निर्माण कार्य सात मार्च 2025 को शुरू हुआ था और इसे आगामी छह मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है। विभाग ने 28 फरवरी की समीक्षा बैठक में भी सभी कार्य प्रमंडलों को पुल कार्यों की डीपीआर समीक्षा कराने के निर्देश दोहराए थे। वरीय पुल सलाहकारों की जांच से कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित होगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम संभव होगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता