ब्रेकिंग
Bihar News: शराबबंदी वाले बिहार में रिसोर्ट के अंदर चल रही थी शराब और डांस की महफिल, पुलिस की रेड में नर्तकी-मैनेजर समेत 11 गिरफ्तार✦Bihar News: ढाई हजार कट्ठा जमीन, 51 पन्नों की गुप्त डायरी और 28 करोड़ का प्लॉट! बिहार के भू-माफिया भगत यादव का कैसे चलता था करोड़ों का साम्राज्य? EOU जांच में बड़े खुलासे✦Bihar News: मंदिर दर्शन करने जा रहे थे बिहार के 13 लोग, रामगढ़ NH-33 पर भीषण हादसे में 4 बच्चों समेत सभी की मौत; गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: बिहार में आधी रात बड़ा पुलिस एनकाउंटर, ट्रिपल मर्डर के गवाह को धमकाने पहुंचा एक लाख का इनामी; STF की गोली से घायल हुआ मिथलेश महतो✦Bihar News: बिहार में गिट्टी-बालू ढोने वाले ट्रकों पर GPS अनिवार्य, नहीं लगाने पर 2 लाख तक जुर्माना; ट्रक मालिकों की बढ़ी चिंता✦Bihar News: शराबबंदी वाले बिहार में रिसोर्ट के अंदर चल रही थी शराब और डांस की महफिल, पुलिस की रेड में नर्तकी-मैनेजर समेत 11 गिरफ्तार✦Bihar News: ढाई हजार कट्ठा जमीन, 51 पन्नों की गुप्त डायरी और 28 करोड़ का प्लॉट! बिहार के भू-माफिया भगत यादव का कैसे चलता था करोड़ों का साम्राज्य? EOU जांच में बड़े खुलासे✦Bihar News: मंदिर दर्शन करने जा रहे थे बिहार के 13 लोग, रामगढ़ NH-33 पर भीषण हादसे में 4 बच्चों समेत सभी की मौत; गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: बिहार में आधी रात बड़ा पुलिस एनकाउंटर, ट्रिपल मर्डर के गवाह को धमकाने पहुंचा एक लाख का इनामी; STF की गोली से घायल हुआ मिथलेश महतो✦Bihar News: बिहार में गिट्टी-बालू ढोने वाले ट्रकों पर GPS अनिवार्य, नहीं लगाने पर 2 लाख तक जुर्माना; ट्रक मालिकों की बढ़ी चिंता

Bihar News: शराबबंदी वाले बिहार में रिसोर्ट के अंदर चल रही थी शराब और डांस की महफिल, पुलिस की रेड में नर्तकी-मैनेजर समेत 11 गिरफ्तार

पटना के राजापुल स्थित एक रिसोर्ट में बर्थडे पार्टी के नाम पर शराब और डांस की महफिल सजाई गई थी। पुलिस की अचानक छापेमारी में तीन लीटर विदेशी शराब और दो लाइसेंसी हथियार मिले। महिला नर्तकी और मैनेजर समेत 11 लोग गिरफ्तार किए गए।

Bihar News: शराबबंदी वाले बिहार में रिसोर्ट के अंदर चल रही थी शराब और डांस की महफिल, पुलिस की रेड में नर्तकी-मैनेजर समेत 11 गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
6 मिनट

पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब की महफिल सजाने वालों के हौसले कम नहीं हो रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना के पॉश इलाके श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र स्थित राजापुल का है। यहां एक रिसोर्ट में बर्थडे पार्टी के नाम पर शराब और डांस की महफिल सजाई गई थी। पार्टी में तेज म्यूजिक के बीच शराब के जाम छलक रहे थे और महिला नर्तकियों का डांस चल रहा था। इसी दौरान पुलिस की टीम ने अचानक रिसोर्ट में छापेमारी कर दी। पुलिस को देखते ही पार्टी में मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन लीटर विदेशी शराब बरामद की। साथ ही नशे की हालत में मिली एक महिला नर्तकी, रिसोर्ट मैनेजर और पार्टी में शामिल लोगों समेत कुल 11 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से दो हथियार भी मिले हैं। हालांकि, जांच में दोनों हथियार लाइसेंसी पाए गए। पुलिस अब इस पूरे मामले की अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है।

बर्थडे पार्टी की आड़ में चल रही थी शराब की महफिल

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की देर रात राजापुल स्थित एक रिसोर्ट में शराब की बिक्री और पार्टी में शराब परोसे जाने की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) के निर्देश पर कार्रवाई की तैयारी की गई। इसके लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, सचिवालय के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया।

इसके बाद श्रीकृष्णापुरी थानेदार जितेंद्र राणा पुलिस टीम के साथ रिसोर्ट पहुंचे। पुलिस ने जैसे ही परिसर में प्रवेश किया, वहां चल रही बर्थडे पार्टी की पोल खुल गई। जांच के दौरान पता चला कि रिसोर्ट में राजेश नाम के एक कॉन्ट्रैक्टर का जन्मदिन मनाया जा रहा था।

पार्टी के लिए रिसोर्ट में विशेष इंतजाम किए गए थे। एक हॉल में शराब के साथ महिला नर्तकियों का डांस चल रहा था। आरोप है कि शराबबंदी वाले बिहार में खुलेआम शराब परोसी जा रही थी। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से पार्टी में मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

नशे में मिली महिला नर्तकी, दूसरी को पूछताछ के बाद छोड़ा

छापेमारी के दौरान पुलिस को एक महिला नर्तकी नशे की हालत में मिली। उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार महिला मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई गई है और फिलहाल पटना के मीठापुर इलाके में रहती है।पार्टी में एक दूसरी महिला नर्तकी भी मौजूद थी। पुलिस ने उससे भी पूछताछ की, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। पुलिस ने रिसोर्ट के मैनेजर शंकर पोद्दार समेत पार्टी में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।इस कार्रवाई में कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ बिहार में लागू शराबबंदी कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिसोर्ट से मिले दो लाइसेंसी हथियार, सुरक्षा गार्ड और कॉन्ट्रैक्टर से जुड़ा मामला

पुलिस की छापेमारी में शराब के अलावा दो हथियार भी मिले। शुरुआत में हथियार मिलने के बाद पुलिस ने उनकी जांच की। जांच में दोनों हथियार लाइसेंसी पाए गए। इनमें एक हथियार निजी सुरक्षा गार्ड का बताया जा रहा है, जबकि दूसरा बर्थडे पार्टी में शामिल कॉन्ट्रैक्टर का बताया गया है।हालांकि, पुलिस इन हथियारों के इस्तेमाल और पार्टी में उनकी मौजूदगी से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पार्टी के दौरान हथियार किसके पास थे और उन्हें रिसोर्ट में किस उद्देश्य से लाया गया था।

गिरफ्तार लोगों में पटना से लेकर नालंदा और जहानाबाद तक के लोग

पुलिस ने जिन 11 लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें पटना के अलग-अलग मोहल्लों के अलावा नालंदा, जहानाबाद, खगड़िया और पश्चिम बंगाल से जुड़े लोग भी शामिल हैं।गिरफ्तार लोगों में सतीश कुमार (महेंद्रू, सुलतानगंज), संजय कुमार (मगध कॉलोनी, कुर्जी), ब्रजेश कुमार (राजीव नगर), कृष्ण मुरारी (जहानाबाद), गुड्डू कुमार (विकास कॉलोनी, संदलपुर), मनीष कुमार (दुजरा), बैजू कुमार उर्फ बिरजू कुमार (नालंदा), चंदन कुमार (नालंदा), कमलेश्वरी प्रसाद (पीसी कॉलोनी, संदलपुर), जय सरकार (मूल निवासी पश्चिम बंगाल) और रिसोर्ट मैनेजर शंकर पोद्दार (खगड़िया) शामिल हैं।सभी गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

शराबबंदी के बीच रिसोर्ट में पार्टी ने उठाए सवाल

बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद राजधानी पटना में इस तरह की घटना सामने आना कई सवाल खड़े करता है। खासकर शहर के पॉश इलाके में स्थित रिसोर्ट में शराब की मौजूदगी और पार्टी के दौरान उसके इस्तेमाल का मामला सामने आने से पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि रिसोर्ट में शराब कहां से लाई गई थी, क्या वहां पहले भी इस तरह की पार्टियां आयोजित होती थीं और शराब की आपूर्ति करने वाले लोग कौन हैं। साथ ही रिसोर्ट प्रबंधन की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई ने बर्थडे पार्टी के नाम पर चल रही शराब और डांस की महफिल का भंडाफोड़ कर दिया है। जांच पूरी होने के बाद इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।