ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

बिहार में केवल नीतीश-लालू के पास वोट, कांग्रेस विधायक बोले-बीजेपी और संघ को नीतीश के छिटकने का डर

PATNA : वोट बैंक के मामले में बिहार के केवल दो नेता ही मजबूत हैं, पहला नीतीश कुमार और दूसरे लालू प्रसाद यादव। यह दावा किसी और ने नहीं बल्कि कांग्रेस के विधायक रामदेव राय ने कि

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA : वोट बैंक के मामले में बिहार के केवल दो नेता ही मजबूत हैं, पहला नीतीश कुमार और दूसरे लालू प्रसाद यादव। यह दावा किसी और ने नहीं बल्कि कांग्रेस के विधायक रामदेव राय ने किया है। रामदेव राय ने फर्स्ट बिहार झारखंड से बातचीत में कहा है कि लालू और नीतीश के अलावे बिहार में किसी के पास अपना वोट बैंक नहीं है। 


कांग्रेस विधायक रामदेव राय ने कहा है कि नीतीश कुमार से बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खौफ में है। यह संघ का डर ही है जिसकी वजह से उसके नेताओं ने नीतीश कुमार के साथ सोमवार को मुलाकात की है। बीजेपी को यह डर सता रहा है कि अगर नीतीश कुमार 2020 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन से अलग हो गए तो बिहार में हार का मुंह देखना पड़ेगा। 


रामदेव राय ने कहा है कि नीतीश कुमार खुद इंजीनियर भी हैं और बिहार की मिट्टी को बखूबी समझते हैं। बीजेपी यह बात अच्छे से समझ रही है कि अगर नीतीश कुमार उनके साथ नहीं रहे तो 2020 में उसे पराजय का मुंह देखना पड़ेगा। रामदेव राय ने कहा है कि नीतीश कुमार और लालू यादव के पास ही पिछड़े तबके का जनाधार है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता