Hindi News / news / जीतन राम मांझी ने अपने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस की...

जीतन राम मांझी ने अपने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई

1st Bihar Published by: Updated Aug 15, 2021, 9:51:05 AM

जीतन राम मांझी ने अपने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई

- फ़ोटो

PATNA :  स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने पटना स्थित अपने आवास पर झंडोत्तोलन किया है. मांझी ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया और झंडे की सलामी ली है. इस मौके पर हम के कई अन्य नेता भी मौजूद रहे. 


मांझी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश वासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए हमारे महापुरुषों और देश के वीर सपूतों ने जो संघर्ष किया इसके लिए हम हमेशा उनका नमन करते हैं. यह सभी देशवासियों का कर्त्तव्य है कि वह ऐसा काम करें जिससे देश की आज़ादी बनी रहे. 


इधर, बिहार सरकार में मंत्री और जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने भी अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया और झंडे की सलामी ली.