ब्रेकिंग
मांझी की बहू ने लालू की बेटी को दी चैलेंज, पूछा- क्या आपके भ्राता नशा नहीं करते... अगर नहीं तो तेजस्वी मेडिकल जांच को तैयार हैं ?मुजफ्फरपुर में चलती XUV में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे परिवार के 6 लोग दरभंगा में 25 वर्षीय सत्यम की गोली मारकर हत्या, पिता ने चार दोस्तों पर जताया शकबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातमांझी की बहू ने लालू की बेटी को दी चैलेंज, पूछा- क्या आपके भ्राता नशा नहीं करते... अगर नहीं तो तेजस्वी मेडिकल जांच को तैयार हैं ?मुजफ्फरपुर में चलती XUV में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे परिवार के 6 लोग दरभंगा में 25 वर्षीय सत्यम की गोली मारकर हत्या, पिता ने चार दोस्तों पर जताया शकबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालात

मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?

Mokama Mahadangal: मोकामा में जदयू विधायक अनंत सिंह द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय महादंगल में 101 पहलवानों ने भाग लिया, ईरानी और जॉर्जियाई खिलाड़ियों समेत रोमांचक मुकाबले हुए और 51 लाख रुपये के पुरस्कार वितरित किए गए।

Mokama Mahadangal
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Mokama Mahadangal: बिहार के मोकामा में शुक्रवार को भव्य अंतरराष्ट्रीय महादंगल का आयोजन किया गया। यह दंगल अनंत सिंह द्वारा नदवां गांव में आयोजित किया गया था, जो बाहुबली पहलवान विवेका पहलवान की पुण्यतिथि के मौके पर रखा गया। इस आयोजन में देश-विदेश के कुल 101 पहलवानों ने हिस्सा लिया और अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।


दंगल में कई शानदार मुकाबले देखने को मिले। भारतीय पहलवान ने ईरानी खिलाड़ी को तीन बार हराकर दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं, जॉर्जिया के पहलवान ने दिल्ली के रोहित को मात दी। इसके अलावा, ईरान के पहलवान जलाल को महाराष्ट्र के खिलाड़ी शिवा ने हराकर मुकाबले को और रोमांचक बना दिया। इस महादंगल में कुल 101 पहलवानों के बीच लगभग 51 लाख रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की गई।


दंगल देखने के लिए विधायक अनंत सिंह अपने छोटे बेटे अभिनव सिंह के साथ पहुंचे। उन्होंने सिर पर साफा बांध रखा था और अखाड़े के चारों ओर घूम-घूमकर मुकाबले का आनंद लिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि कई लोग कुश्ती देखने के बजाय अनंत सिंह को देखने आए थे। कार्यक्रम में भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह भी पहुंचे। उनके गानों पर अनंत सिंह समेत दर्शक झूम उठे। विशेष गीत ‘देखने में तुमको भले गंवार लगते हैं…’ पर लोगों ने गमछा लहराकर माहौल को और भी जोशीला बना दिया। दंगल देखने के लिए लगभग 10,000 लोग मैदान में मौजूद रहे। बाहर से आए दर्शकों के लिए खाने-पीने की भी विशेष व्यवस्था की गई।


यह आयोजन अनंत सिंह के लिए खास माना गया क्योंकि हाल ही में उन्हें पटना हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। जेल से रिहाई के बाद यह उनका पहला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम था, जिस पर सभी की नजरें टिकी रहीं। महादंगल का आयोजन विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर किया गया। वे ‘बिहार केसरी’ का खिताब जीत चुके थे और अपनी कड़ी मेहनत व अनुशासन के लिए जाने जाते थे। उनके भाई अरविंद पहलवान के अनुसार, विवेका रोजाना 5 लीटर दूध पीते थे, हजारों दंड-बैठक करते थे और करीब 10 किलोमीटर दौड़ते थे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता