ब्रेकिंग
जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोविंद मित्रा सहित 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोविंद मित्रा सहित 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड

जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान

जहानाबाद के हृदयचक गांव में नशे में धुत युवक 132 केवी हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। बिजली विभाग ने सप्लाई बंद कर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।

बिहार न्यूज
नशेड़ी की करतूत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद के परसबिगहा थाना क्षेत्र के हृदयचक गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नशे में धुत एक युवक 132 केवी के हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।


ग्रामीण लगातार युवक से नीचे उतरने की अपील करते रहे, लेकिन वह टावर पर ही हंगामा करता रहा। इसके बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारियों ने एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी।


बिजली सप्लाई बंद होने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और युवक की जान बच गई। घटना के बाद काफी देर तक गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता