ब्रेकिंग
मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड✦हाथों में अक्षत लेकर गांव-गांव क्यों घूम रहे हैं नित्यानंद राय! वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान✦मुजफ्फरपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति के दरवाजे पर हुआ अंतिम संस्कार; जहर देकर मारने का आरोप✦पटना में दो बंद घरों में भीषण चोरी: चोरों ने उड़ाए 70 लाख के गहने, रिटायर्ड शिक्षक और कारोबारी के घर को बनाया निशाना ✦शादी से 27 दिन पहले पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका पर 3 घंटे तक रोड जाम, 14 दिसंबर को जाने वाली थी बारात✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड✦हाथों में अक्षत लेकर गांव-गांव क्यों घूम रहे हैं नित्यानंद राय! वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान✦मुजफ्फरपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति के दरवाजे पर हुआ अंतिम संस्कार; जहर देकर मारने का आरोप✦पटना में दो बंद घरों में भीषण चोरी: चोरों ने उड़ाए 70 लाख के गहने, रिटायर्ड शिक्षक और कारोबारी के घर को बनाया निशाना ✦शादी से 27 दिन पहले पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका पर 3 घंटे तक रोड जाम, 14 दिसंबर को जाने वाली थी बारात

मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड

पूर्णिया में मोबाइल छिनतई के मामले में लापरवाही बरतने पर SSP डॉ. शौर्य सुमन ने मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जांच में छिनतई की प्राथमिकी के बजाय मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज करने और कार्रवाई में लापरवाही का...

बिहार न्यूज
जांच में सामने आई पुलिस की लापरवाही
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: पुलिस विभाग में कर्तव्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता को लेकर पूर्णिया के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. शौर्य सुमन ने सख्त रुख अपनाया है। मीरगंज थानाध्यक्ष पु०अ०नि० आदित्य किरण को कर्तव्य में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, धमदाहा की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।


मामला 3 नवंबर 2026 का है। जानकारी के अनुसार, बड़हरा थाना क्षेत्र के निवासी शिव कुमार शर्मा अपनी भाभी के इलाज के लिए मोटरसाइकिल से मीरगंज जा रहे थे। इसी दौरान मीरगंज थाना क्षेत्र में बिस्कुट फैक्ट्री के पास दो अज्ञात अपराधियों ने उनकी बाइक रोककर मोबाइल फोन छीन लिया।


जांच में सामने आई पुलिस की लापरवाही

इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हुए। आरोप है कि मोबाइल छिनतई की घटना पर नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय मामले की प्रकृति बदलकर मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज कर ली गई।


इतना ही नहीं, पीड़ित द्वारा दोबारा आवेदन देकर मोबाइल के अनधिकृत इस्तेमाल की आशंका जताने के बावजूद मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। जांच के दौरान इसे वरीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही माना गया।


SSP ने दिया सख्त संदेश

पूर्णिया SSP ने जांच रिपोर्ट के आधार पर मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, पूर्णिया निर्धारित किया गया है। इस कार्रवाई के जरिए पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि आम लोगों की शिकायतों की अनदेखी, कर्तव्य में लापरवाही और विभागीय अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पूर्णिया से प्रफूल झा की रिपोर्ट