ब्रेकिंग
हाथों में अक्षत लेकर गांव-गांव क्यों घूम रहे हैं नित्यानंद राय! वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान✦मुजफ्फरपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति के दरवाजे पर हुआ अंतिम संस्कार; जहर देकर मारने का आरोप✦पटना में दो बंद घरों में भीषण चोरी: चोरों ने उड़ाए 70 लाख के गहने, रिटायर्ड शिक्षक और कारोबारी के घर को बनाया निशाना ✦शादी से 27 दिन पहले पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका पर 3 घंटे तक रोड जाम, 14 दिसंबर को जाने वाली थी बारात✦वैशाली में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक में मारी टक्कर, 7 साल के मासूम की मौत; 5 KM लंबा जाम✦हाथों में अक्षत लेकर गांव-गांव क्यों घूम रहे हैं नित्यानंद राय! वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान✦मुजफ्फरपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति के दरवाजे पर हुआ अंतिम संस्कार; जहर देकर मारने का आरोप✦पटना में दो बंद घरों में भीषण चोरी: चोरों ने उड़ाए 70 लाख के गहने, रिटायर्ड शिक्षक और कारोबारी के घर को बनाया निशाना ✦शादी से 27 दिन पहले पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका पर 3 घंटे तक रोड जाम, 14 दिसंबर को जाने वाली थी बारात✦वैशाली में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक में मारी टक्कर, 7 साल के मासूम की मौत; 5 KM लंबा जाम

मुजफ्फरपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति के दरवाजे पर हुआ अंतिम संस्कार; जहर देकर मारने का आरोप

मुजफ्फरपुर के मोहम्मदपुर पताही में 35 वर्षीय विवाहिता बीभा ठाकुर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर खाने में जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। मौत के बाद पति के दरवाजे पर ही अंतिम संस्कार किया गया। जांच में जुटी पुलिस...

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के पताही पंचायत स्थित मोहम्मदपुर पताही गांव में एक विवाहिता की इलाज के दौरान मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। मृतका की पहचान चंदन ठाकुर की 35 वर्षीय पत्नी बीभा ठाकुर के रूप में हुई है। 


मौत के बाद आक्रोशित मायके वालों ने शव को मोहम्मदपुर पताही स्थित उसके ससुराल पहुंचाया। इसके बाद मंगलवार शाम ग्रामीणों की मौजूदगी में पति के दरवाजे पर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका के भाई आकाश चौधरी ने ससुराल पक्ष पर खाने में जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में सदर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।


मृतका के भाई आकाश चौधरी के अनुसार, वर्ष 2014 में उनकी बहन बीभा की शादी मोहम्मदपुर पताही गांव निवासी चंदन ठाकुर से हुई थी। दोनों की एक 12 वर्षीय बेटी भी है। आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। बीभा लगातार इसकी जानकारी अपने मायके वालों को देती थी। आकाश का आरोप है कि गर्भवती रहने के दौरान भी चंदन और उसके परिवार के लोग बीभा पर गर्भपात कराने का दबाव बनाते थे।


विवाद बढ़ने के बाद बीभा अपने मायके वालों के साथ अहमदाबाद चली गई थी। बच्चे के जन्म के बाद वह वापस लौटी। इधर, पति-पत्नी के बीच तलाक का मामला न्यायालय में चल रहा था। आकाश के मुताबिक, इस मामले में 12 दिसंबर को अंतिम फैसला आने वाला था।


परिजनों का कहना है कि छठ पूजा की संध्या अर्घ्य से एक दिन पहले बीभा की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उसने इसकी जानकारी अपने मायके वालों को दी। इसके बाद मौसेरे भाई राहुल ने उसे प्रसाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया। आकाश का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि बीभा का लीवर और किडनी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। उन्हें आशंका है कि खाने के साथ कोई विषैला पदार्थ दिया गया था। हालांकि, जहर दिए जाने की बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इलाज के दौरान बीभा की मौत हो गई।


मौत की खबर मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और शव लेकर मोहम्मदपुर पताही गांव पहुंचे। इसके बाद पति के दरवाजे पर ही अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान आकाश चौधरी ने भावुक होते हुए कहा कि जब जीते जी बहन को साथ नहीं रखा गया तो कम से कम मरने के बाद उसका अंतिम संस्कार उसके पति के दरवाजे पर कर दिया, ताकि अब वह हमेशा यहीं रहे।


फिलहाल, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस की कार्यशैली पर भी बड़ा सवाल है कि आखिर पुलिस को क्यों नहीं सूचना मिली । वरीय अधिकारी की माने तो फिलहाल जांच पड़ताल कर रही है पुलिस।