ब्रेकिंग
वैशाली में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक में मारी टक्कर, 7 साल के मासूम की मौत; 5 KM लंबा जाम✦मेरा नाम और फोटो दिखाना, पुलिस कुछ नहीं करेगी..भोजपुरी सिंगर विनोद बेदर्दी का वीडियो वायरल, साइबर पुलिस ने भेजा नोटिस✦नीतीश सेतु को लेकर सियासत तेज, तेजस्वी की अक्षयवट राय तो तेज प्रताप-रोहिणी की लालू के नाम की मांग✦नीतीश सेतु नामकरण पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- अक्षयवट राय के नाम पर होना था पुल का नाम✦राहुल राज और बंशीधर बृजवासी की बीजेपी सदस्यता पर तेजस्वी ने सभापति को सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी✦वैशाली में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक में मारी टक्कर, 7 साल के मासूम की मौत; 5 KM लंबा जाम✦मेरा नाम और फोटो दिखाना, पुलिस कुछ नहीं करेगी..भोजपुरी सिंगर विनोद बेदर्दी का वीडियो वायरल, साइबर पुलिस ने भेजा नोटिस✦नीतीश सेतु को लेकर सियासत तेज, तेजस्वी की अक्षयवट राय तो तेज प्रताप-रोहिणी की लालू के नाम की मांग✦नीतीश सेतु नामकरण पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- अक्षयवट राय के नाम पर होना था पुल का नाम✦राहुल राज और बंशीधर बृजवासी की बीजेपी सदस्यता पर तेजस्वी ने सभापति को सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी

वैशाली में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक में मारी टक्कर, 7 साल के मासूम की मौत; 5 KM लंबा जाम

वैशाली के भगवानपुर थाना क्षेत्र में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH पर तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में 7 वर्षीय आर्यन राज की मौत हो गई, जबकि उसके मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया..

बिहार न्यूज
मासूम की मौत पर भड़का लोगों का गुस्सा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच पर तेज रफ्तार एंबुलेंस ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार 7 वर्षीय मासूम आर्यन राज की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसके मामा गंभीर रूप से घायल हो गए।


मासूम की मौत के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित लोगों ने शव के साथ आगजनी कर सड़क जाम कर दिया है जिससे हाजीपुर की तरफ जाने वाली लेन में 5 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया है।


घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के इमायतपुर गांव के पास की है।आक्रोशित लोग मृत बच्चे के परिजनों को उचित मुआवजा एम्बुलेंस चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग कर रहे है।वहीं सड़क जाम का असर इतना व्यापक है कि करीब 5 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई है और लगभग तीन घंटे से यातायात बाधित है।


हालांकि मौके पर भगवानपुर थानाध्यक्ष पहुंच कर लोगो को समझाने का प्रयास कर रहे है।भगवानपुर थानाध्यक्ष और पुलिस बल आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने और जाम समाप्त कराने के प्रयास में जुटे हुए है लेकिन आक्रोशित लोग अपनी मांग पर डटे हुए हैं।

वैशाली से मुन्ना खान की रिपोर्ट