ब्रेकिंग
राहुल राज और बंशीधर बृजवासी की बीजेपी सदस्यता पर तेजस्वी ने सभापति को सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी✦होटल में ब्यूटीशियन साली की हत्या कर युवक ने किया सुसाइड, शादी से इनकार करने पर दिया वारदात को अंजाम✦Bihar Special Train 2026 : छठ के बाद बिहार से दिल्ली-पुणे जाने वालों की मौज! स्पेशल ट्रेनों में 1200 से ज्यादा सीटें खाली, देखें 18 से 30 नवंबर तक की पूरी लिस्ट✦JDU में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! देवेंद्र प्रसाद बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आफाक अहमद खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए किसे कहां का मिला प्रभार✦Bihar Road Accident : Bettiah Accident: टेंपो से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे मुन्ना प्रसाद, अचानक मौत बनकर आई तेज रफ्तार कार; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦राहुल राज और बंशीधर बृजवासी की बीजेपी सदस्यता पर तेजस्वी ने सभापति को सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी✦होटल में ब्यूटीशियन साली की हत्या कर युवक ने किया सुसाइड, शादी से इनकार करने पर दिया वारदात को अंजाम✦Bihar Special Train 2026 : छठ के बाद बिहार से दिल्ली-पुणे जाने वालों की मौज! स्पेशल ट्रेनों में 1200 से ज्यादा सीटें खाली, देखें 18 से 30 नवंबर तक की पूरी लिस्ट✦JDU में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! देवेंद्र प्रसाद बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आफाक अहमद खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए किसे कहां का मिला प्रभार✦Bihar Road Accident : Bettiah Accident: टेंपो से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे मुन्ना प्रसाद, अचानक मौत बनकर आई तेज रफ्तार कार; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

राहुल राज और बंशीधर बृजवासी की बीजेपी सदस्यता पर तेजस्वी ने सभापति को सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी

बिहार में निर्दलीय एमएलसी राहुल राज और बंशीधर बृजवासी के बीजेपी में शामिल होने पर विवाद बढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विधान परिषद के सभापति को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। तेजस्वी ने जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी भी

बिहार न्यूज
कार्रवाई की मांग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार की राजनीति में निर्दलीय एमएलसी राहुल राज और बंशीधर बृजवासी के बीजेपी में शामिल होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विधान परिषद के सभापति से मुलाकात की है। तेजस्वी यादव ने सभापति को ज्ञापन सौंपकर दोनों एमएलसी की सदस्यता और बीजेपी में शामिल होने के मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की मांग की है। 


उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों नवनिर्वाचित एमएलसी को माला पहनाकर और सदस्यता की रसीद देकर बाकायदा बीजेपी में शामिल कराया गया था, जो असंवैधानिक है। विधान परिषद पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि दोनों नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता लेने की बात मीडिया के सामने स्वीकार की थी। उस समय भी इस मामले का विरोध किया गया था, लेकिन अब संबंधित नेता अपनी बात से पलट रहे हैं। तेजस्वी ने सभापति से इस पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।


उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं होती है तो सभापति की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होंगे। जरूरत पड़ी तो वे इस मामले को लेकर उच्चतम न्यायालय यानी सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाएंगे। तेजस्वी ने कहा कि नियम बनाने वाले खुद को नियमों से ऊपर न समझें।


इस दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार में नौकरी और पेपर लीक के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में हर जगह नौकरी के नाम पर धांधली हो रही है। परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं और बिना चढ़ावे के कोई काम नहीं हो रहा है।


तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिहार सरकार का खजाना खाली है, इसलिए अब ट्रांसफर-पोस्टिंग का नया धंधा शुरू कर दिया गया है। हर हफ्ते अधिकारियों का तबादला हो रहा है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अब देखना है कि सम्राट चौधरी चपरासी की पोस्टिंग कब करेंगे। फिलहाल राहुल राज और बंशीधर बृजवासी की बीजेपी सदस्यता को लेकर सियासी और संवैधानिक विवाद जारी है। अब सबकी नजरें विधान परिषद के सभापति के रुख और इस मामले में होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।