ब्रेकिंग
वैशाली में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक में मारी टक्कर, 7 साल के मासूम की मौत; 5 KM लंबा जाम✦मेरा नाम और फोटो दिखाना, पुलिस कुछ नहीं करेगी..भोजपुरी सिंगर विनोद बेदर्दी का वीडियो वायरल, साइबर पुलिस ने भेजा नोटिस✦नीतीश सेतु को लेकर सियासत तेज, तेजस्वी की अक्षयवट राय तो तेज प्रताप-रोहिणी की लालू के नाम की मांग✦नीतीश सेतु नामकरण पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- अक्षयवट राय के नाम पर होना था पुल का नाम✦राहुल राज और बंशीधर बृजवासी की बीजेपी सदस्यता पर तेजस्वी ने सभापति को सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी✦वैशाली में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक में मारी टक्कर, 7 साल के मासूम की मौत; 5 KM लंबा जाम✦मेरा नाम और फोटो दिखाना, पुलिस कुछ नहीं करेगी..भोजपुरी सिंगर विनोद बेदर्दी का वीडियो वायरल, साइबर पुलिस ने भेजा नोटिस✦नीतीश सेतु को लेकर सियासत तेज, तेजस्वी की अक्षयवट राय तो तेज प्रताप-रोहिणी की लालू के नाम की मांग✦नीतीश सेतु नामकरण पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- अक्षयवट राय के नाम पर होना था पुल का नाम✦राहुल राज और बंशीधर बृजवासी की बीजेपी सदस्यता पर तेजस्वी ने सभापति को सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी

मेरा नाम और फोटो दिखाना, पुलिस कुछ नहीं करेगी..भोजपुरी सिंगर विनोद बेदर्दी का वीडियो वायरल, साइबर पुलिस ने भेजा नोटिस

मोतिहारी में भोजपुरी गायक और वीआईपी पार्टी के पूर्व नेता विनोद बेदर्दी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह यूट्यूबर और कलाकारों को पुलिस से परेशानी होने पर अपना नाम और तस्वीर दिखाने की बात कहते नजर आ रहे हैं। साइबर पुलिस ने उन्हें नोटिस भेजा..

बिहार न्यूज
थाने में हाजिर होने का आदेश
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में भोजपुरी गायक और वीआईपी पार्टी के पूर्व नेता विनोद बेदर्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विनोद बेदर्दी यूट्यूबर, कंटेंट क्रिएटर और कलाकारों को संबोधित करते हुए यह कहते नजर आ रहा है कि अगर किसी को पुलिस या प्रशासन से सामना करना पड़े तो वे सिर्फ उनका नाम और तस्वीर दिखा दें।


मेरी तस्वीर ही काफी है, फोटो दिखाने के बाद किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वीडियो सामने आने के बाद साइबर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और विनोद बेदर्दी को नोटिस जारी कर थाने में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा है।


दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में विनोद बेदर्दी जिले के यूट्यूबर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और कलाकारों को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान वह दावा करते नजर आ रहे हैं कि पुलिस या प्रशासन से किसी तरह की परेशानी होने पर कलाकार और क्रिएटर उनका नाम और तस्वीर दिखाकर राहत पा सकते हैं। उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है।


वीडियो सामने आने के बाद साइबर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विनोद बेदर्दी को नोटिस भेजा है। पुलिस ने उन्हें थाने पहुंचकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। साथ ही, नोटिस में कहा गया है कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपस्थित होकर जवाब नहीं देने पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।


फिलहाल इस वायरल वीडियो को लेकर पुलिस की जांच जारी है। अब देखना होगा कि नोटिस के बाद विनोद बेदर्दी पुलिस के सामने क्या सफाई देते हैं और इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।


मोतिहारी से सोहराब आलम साहिल की रिपोर्ट

टैग्स