ब्रेकिंग
हाथों में अक्षत लेकर गांव-गांव क्यों घूम रहे हैं नित्यानंद राय! वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान✦मुजफ्फरपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति के दरवाजे पर हुआ अंतिम संस्कार; जहर देकर मारने का आरोप✦पटना में दो बंद घरों में भीषण चोरी: चोरों ने उड़ाए 70 लाख के गहने, रिटायर्ड शिक्षक और कारोबारी के घर को बनाया निशाना ✦शादी से 27 दिन पहले पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका पर 3 घंटे तक रोड जाम, 14 दिसंबर को जाने वाली थी बारात✦वैशाली में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक में मारी टक्कर, 7 साल के मासूम की मौत; 5 KM लंबा जाम✦हाथों में अक्षत लेकर गांव-गांव क्यों घूम रहे हैं नित्यानंद राय! वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान✦मुजफ्फरपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति के दरवाजे पर हुआ अंतिम संस्कार; जहर देकर मारने का आरोप✦पटना में दो बंद घरों में भीषण चोरी: चोरों ने उड़ाए 70 लाख के गहने, रिटायर्ड शिक्षक और कारोबारी के घर को बनाया निशाना ✦शादी से 27 दिन पहले पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका पर 3 घंटे तक रोड जाम, 14 दिसंबर को जाने वाली थी बारात✦वैशाली में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक में मारी टक्कर, 7 साल के मासूम की मौत; 5 KM लंबा जाम

हाथों में अक्षत लेकर गांव-गांव क्यों घूम रहे हैं नित्यानंद राय! वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय वैशाली में घर-घर जाकर लोगों को अक्षत देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 21 नवंबर को राजापाकड़ में होने वाली जनसभा का न्योता दे रहे हैं। जानिए अक्षत देकर आमंत्रित करने के पीछे की वजह और इसका धार्मिक महत्व।

बिहार न्यूज
क्या है अक्षत का महत्व?
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय अपने गृह जिले वैशाली में हाथों में अक्षत लेकर गांव -गांव घूम रहे हैं। वे लोगों के घर जाकर उनके हाथों में अक्षत दे रहे हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की इस मुहिम के पीछे का कारण दिलचस्प है।


प्रधानमंत्री की सभा का न्योता दे रहे नित्यानंद राय

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। वैशाली जिले के राजापाकड़ में उनकी जनसभा होनी है। प्रधानमंत्री की इसी सभा को सफल बनाने के लिए नित्यानंद राय ने आज से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की है। 


प्रधानमंत्री की सभा में आने के लिए वे लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं। इसके लिए वे लोगों के हाथ में अक्षत देकर उनसे सभा में शामिल होने का अनुरोध कर रहे हैं।


क्या है अक्षत का महत्व?

प्रधानमंत्री की कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने आमंत्रण के रूप में अक्षत देकर कहा कि भारतीय सनातन परंपरा में यह केवल चावल का दाना नहीं, बल्कि श्रद्धा, सम्मान, शुभता और मंगलकामना का प्रतीक हैं। अक्षत देकर आमंत्रित करना किसी को केवल कार्यक्रम में बुलाना नहीं, बल्कि उसे सम्मानपूर्वक उस शुभ अवसर का सहभागी बनने का आग्रह करना है। 


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वैशाली आगमन बिहार के लिए विशेष महत्व रखता है। उनके नेतृत्व में बिहार विकास, औद्योगिक प्रगति, आधारभूत संरचना, रोजगार और निवेश के नये अवसरों की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। केन्द्र सरकार की प्राथमिकता बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में खड़ा करना है।  


उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में जनता की ज्यादा से ज्यादा सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क में जुटे हैं। हमारा प्रयास है कि वैशाली सहित बगल के अन्य ज़िले के प्रत्येक घर तक आमंत्रण पहुंचे और लोग पूरे उत्साह एवं आत्मीयता के साथ प्रधानमंत्री जी के स्वागत के लिए उपस्थित हों।


 नित्यानंद राय ने कहा कि अक्षत लेकर घर-घर पहुंचना हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक आत्मीयता का प्रतीक है। यह निमंत्रण केवल एक कार्यक्रम का आमंत्रण नहीं, बल्कि बिहार के गौरव, विकास और विकसित भारत के संकल्प में सहभागी बनने का निमंत्रण है।

हाथों में अक्षत लेकर गांव-गांव क्यों घूम रहे हैं नित्यानंद राय! वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान