ब्रेकिंग
बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोविंद मित्रा सहित 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड✦हाथों में अक्षत लेकर गांव-गांव क्यों घूम रहे हैं नित्यानंद राय! वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान✦मुजफ्फरपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति के दरवाजे पर हुआ अंतिम संस्कार; जहर देकर मारने का आरोप✦बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोविंद मित्रा सहित 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड✦हाथों में अक्षत लेकर गांव-गांव क्यों घूम रहे हैं नित्यानंद राय! वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान✦मुजफ्फरपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति के दरवाजे पर हुआ अंतिम संस्कार; जहर देकर मारने का आरोप

बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोविंद मित्रा सहित 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक

बिहार में सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री और बिना लाइसेंस दवा निर्माण पर औषधि नियंत्रण विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्यभर में 40 से अधिक जगहों पर छापेमारी की गई। पटना के जीएम रोड में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक लगाई गई, जबकि लोहानीपुर की दवा निर्माण..

बिहार न्यूज
पटना के GM रोड में औषधि विभाग का छापा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बिहार में खाद्य संरक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद अब औषधि नियंत्रण विभाग एक्शन में है। सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री एवं दुरुपयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से बिहार राज्य औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा मंगलवार को राज्यव्यापी विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के तहत राज्यभर में 40 से अधिक स्थानों पर औचक निरीक्षण किया गया।


विभाग को सरकारी अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों के आसपास स्थित दवा दुकानों में बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएमएसआईसीएल) द्वारा सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को आपूर्ति की जाने वाली दवाओं की अवैध बिक्री की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। इसी के आलोक में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।


राज्य के विभिन्न जिलों में चला विशेष छापेमारी अभियान

इस राज्यव्यापी अभियान के तहत सारण (छपरा), रोहतास (सासाराम), पूर्णिया, बक्सर, सहरसा, नवादा, मुंगेर, गयाजी, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, कैमूर, पटना, दरभंगा, सुपौल, जमुई, भागलपुर, पश्चिम चंपारण एवं औरंगाबाद सहित विभिन्न क्षेत्रों में औषधि नियंत्रण विभाग की टीमों द्वारा दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान अधिकांश स्थानों पर प्रतिकूल रिपोर्ट प्राप्त हुई है। संबंधित दुकानदारों से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। साथ ही, नियमानुसार औषधि बिक्री लाइसेंस रद्द करने सहित अन्य विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है।


जीएम रोड में तीन विशेष टीमों ने की छापेमारी

पटना के जीएम रोड दवा मंडी  स्थित दवा दुकानों की जांच के लिए विभाग द्वारा तीन विशेष टीमों का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान तीन दवा दुकानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 48 दवाओं के संबंध में फॉर्म-15 जारी कर उनकी बिक्री पर रोक लगाई गई। साथ ही, गुणवत्ता जांच के लिए तीन दवाओं के नमूने लिए गए।


- मेसर्स मां तारा एजेंसी, जीएम रोड, पटना: निरीक्षण के दौरान 10 दवाओं के संबंध में फॉर्म-15 जारी कर उनकी बिक्री पर रोक लगाई गई।

- मेसर्स मेडिसिन हाउस, जीएम रोड, पटना: नारकोटिक श्रेणी की दवाओं सहित 16 दवाओं के संबंध में फॉर्म-15 जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित दवाओं की खरीद-बिक्री के बिल प्रस्तुत नहीं किए गए। गुणवत्ता जांच के लिए एक दवा का नमूना भी लिया गया।

- मेसर्स मां अपर्णा मेडिसिन, जीएम रोड, पटना: निरीक्षण के दौरान 22 दवाओं के संबंध में फॉर्म-15 जारी कर उनकी बिक्री पर रोक लगाई गई। गुणवत्ता जांच के लिए दो दवाओं के नमूने लिए गए।


लोहानीपुर स्थित दवा निर्माण इकाई पर कार्रवाई, 18,140 रुपये मूल्य की दवाएं जब्त

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) एवं बिहार राज्य औषधि नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम द्वारा भगवती सदन, महावीर पथ, लोहानीपुर, पटना-03 स्थित *मेसर्स एंडिसन्स फार्मिक्स (M/s Andisons Pharmix)* दवा निर्माण इकाई में छापेमारी की गई। इस विशेष टीम में राज्य के औषधि निरीक्षक नीतीश कुमार, नेहा रंजन एवं शशि रंजन शामिल थे।


निरीक्षण के दौरान बिना वैध लाइसेंस के दो प्रकार की दवाओं का निर्माण किए जाने का मामला सामने आया। कार्रवाई के तहत बाहरी पैकिंग सहित एवं बाहरी पैकिंग के बिना रखी गई कुल 18,140 रुपये मूल्य की दवाएं जब्त की गईं। इसके अतिरिक्त दोनों दवाओं की प्राथमिक एवं बाहरी पैकिंग सामग्री भी जब्त की गई।


दोनों प्रकार की दवाओं के नमूने जांच एवं विश्लेषण के लिए लिए गए हैं। बिना वैध लाइसेंस के दवा निर्माण करने के मामले में संबंधित इकाई के विरुद्ध विधिक कार्रवाई एवं मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


राज्यभर में जारी रहेगा विशेष छापेमारी अभियान

राज्य औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा सभी सहायक औषधि नियंत्रकों (एडीसी) एवं औषधि निरीक्षकों को दवाओं के अवैध निर्माण, बिक्री एवं सरकारी दवाओं के दुरुपयोग से संबंधित मामलों की निरंतर जांच करने का निर्देश दिया गया है।


आगामी दिनों में भी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान एवं औचक निरीक्षण जारी रहेगा। सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री, बिना अनुमति दवा निर्माण एवं औषधि संबंधी नियमों के उल्लंघन के मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।