ब्रेकिंग
समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड✦हाथों में अक्षत लेकर गांव-गांव क्यों घूम रहे हैं नित्यानंद राय! वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान✦मुजफ्फरपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति के दरवाजे पर हुआ अंतिम संस्कार; जहर देकर मारने का आरोप✦पटना में दो बंद घरों में भीषण चोरी: चोरों ने उड़ाए 70 लाख के गहने, रिटायर्ड शिक्षक और कारोबारी के घर को बनाया निशाना ✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड✦हाथों में अक्षत लेकर गांव-गांव क्यों घूम रहे हैं नित्यानंद राय! वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान✦मुजफ्फरपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति के दरवाजे पर हुआ अंतिम संस्कार; जहर देकर मारने का आरोप✦पटना में दो बंद घरों में भीषण चोरी: चोरों ने उड़ाए 70 लाख के गहने, रिटायर्ड शिक्षक और कारोबारी के घर को बनाया निशाना

समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अंकुश कुमार समेत 4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। केस दर्ज होने के बाद सभी आरोपी फरार हो गये। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द सभी सलाखों के पीछे होंगे।

बिहार न्यूज
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में काली पूजा के दौरान आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में एक युवक ने खुलेआम पिस्तौल लहराई और मंच पर चढ़कर फायरिंग कर दी। इतना ही नहीं, वह डांसर के करीब पहुंचकर भी हथियार लहराने लगता है। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया। मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव का है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच कर वासुदेवपुर गांव निवासी अंकुश कुमार समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। हालांकि सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। मुख्य आरोपी अंकुश कुमार पर पहले से भी आपराधिक मामला दर्ज है। 


सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच कराई गई। इसमें सामने आया कि अकबरपुर गांव में काली पूजा का आयोजन किया गया था। इसी मौके पर आर्केस्ट्रा कार्यक्रम चल रहा था।कार्यक्रम के दौरान वासुदेवपुर गांव निवासी विजय कुमार सिंह का पुत्र अंकुश कुमार मंच पर चढ़ गया।


 वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मंच पर पहुंचने के बाद एक अन्य युवक उसे पिस्तौल देता है। इसके बाद अंकुश हथियार लेकर खुलेआम फायरिंग करने लगता है। इस दौरान मंच पर मौजूद डांसर के आसपास भी हथियार लहराता है। अचानक हुई इस हरकत से कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया।


वीडियो में आगे दिखता है कि फायरिंग करने के बाद अंकुश पिस्तौल लेकर डांसर के करीब पहुंच जाता है। वह उसके सामने हथियार लहराता है। इसी दौरान एक दूसरा युवक उसके पास आता है और पिस्तौल लेकर वहां से चला जाता है। सार्वजनिक कार्यक्रम में इस तरह हथियार का प्रदर्शन और फायरिंग किए जाने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, घटना के दौरान किसी के घायल होने की जानकारी नहीं दी गई है। 


पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।पुलिस वायरल वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है। खासकर उस युवक की भूमिका भी खंगाली जा रही है, जिसने मंच पर अंकुश को पिस्तौल दी थी।इसके अलावा डांसर के पास से हथियार लेकर जाने वाले युवक की पहचान भी जांच का हिस्सा है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता