ब्रेकिंग
क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल

बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Bihar News: बिहार परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 4191.55 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाकर लक्ष्य से अधिक हासिल किया और नया रिकॉर्ड बनाया।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार राज्य परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व संग्रहण के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल की है। निर्धारित लक्ष्य 4070 करोड़ रुपये से काफी आगे निकलते हुए विभाग ने 4191.55 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है। 


इस प्रकार लक्ष्य से 103 प्रतिशत राजस्व जुटाकर विभाग ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। विशेष रूप से विगत चार महीनों में राजस्व वसूली में लगातार सर्वाधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस उछाल के पीछे परिवहन मंत्री श्रवण कुमार की सक्रिय और दूरदर्शी भूमिका रही है। 


मंत्री श्रवण कुमार ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए थे कि डीटीओ स्तर पर राजस्व वसूली में कड़ाई बरती जाए। उन्होंने विगत दिनों में काम में लापरवाही बरतने वाले कुल 40 अधिकारियों के खिलाफ शो कॉज नोटिस जारी किया था। इनमें डीटीओ, एडीटीओ, एमवीआई और ईएसआई स्तर के अधिकारी शामिल थे। 


साथ ही, बकाया राशि वसूलने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वयं चेक-पोस्टों का निरीक्षण किया और वहां राजस्व संग्रह की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। मंत्री श्रवण कुमार ने फैंसी नंबर प्लेट, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य परिवहन सेवाओं पर भी ध्यान देने पर जोर दिया, जिससे आम नागरिकों को सुविधा मिली और राजस्व में वृद्धि हुई। 


मंत्री श्रवण कुमार ने ट्रैफिक उल्लंघनों पर सक्रियता से चालान अभियान चलाया गया, जो सीधे राजस्व में योगदान दे रही है। इसके साथ ही डीटीओ कार्यालयों में वाहन निबंधन की लंबित प्रक्रियाओं को काफी हद तक कम किया गया। इसके फलस्वरूप वाहन निबंधन और अन्य सुविधाओं का लाभ लेने वालों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि वित्तीय वर्ष की जिलेवार रिपोर्ट आने के पश्चात बेहतर काम करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित व प्रोत्साहित किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता