ब्रेकिंग
बिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरबिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतदोस्त की पत्नी संग लिव-इन में रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पहले पति पर लगाया हत्या का आरोपबिहार में बारिश बनी आफत: 22 गांवों का संपर्क टूटा, जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर ग्रामीणभैंस बेचकर प्रेमिका से रचाई शादी, घर पहुंचते ही परिजनों ने दूल्हे की कर दी धुनाई... VIDEO वायरलबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरबिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतदोस्त की पत्नी संग लिव-इन में रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पहले पति पर लगाया हत्या का आरोपबिहार में बारिश बनी आफत: 22 गांवों का संपर्क टूटा, जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर ग्रामीणभैंस बेचकर प्रेमिका से रचाई शादी, घर पहुंचते ही परिजनों ने दूल्हे की कर दी धुनाई... VIDEO वायरल

टूटने को तैयार बैठे हैं महागठबंधन के विधायक, कुशवाहा बोले.. JDU ही दिलचस्पी नहीं ले रहा

PATNA : विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सियासी बयानबाजी भी जोर पकड़ रही है. जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अब महागठबंधन में कलह का दावा करते हुए बड़ा खुलास

टूटने को तैयार बैठे हैं महागठबंधन के विधायक, कुशवाहा बोले.. JDU ही दिलचस्पी नहीं ले रहा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सियासी बयानबाजी भी जोर पकड़ रही है. जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अब महागठबंधन में कलह का दावा करते हुए बड़ा खुलासा कर दिया है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि महागठबंधन के विधायक टूटने को तैयार बैठे हैं. यह अलग बात है कि हम उस में दिलचस्पी नहीं ले रहे. 


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन के दलों के अंदर भारी बेचैनी है. कई ऐसे विधायक हैं, जो व्यक्तिगत संबंध के आधार पर अपनी पीड़ा बताते हैं. ऐसे में कब इन दिनों के अंदर टूट हो जाए कहना मुश्किल है.


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अगर जनता दल यूनाईटेड या एनडीए के सदस्य दिलचस्पी दिखाते तो यह टूट तुरंत हो जाती. लेकिन हमारी दिलचस्पी इसमें नहीं है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जो लोग एनडीए में बिखराव का दावा करते हैं. पहले उन्हें अपने घरों को संभालना चाहिए. मंत्री मुकेश साहनी के प्रकरण को लेकर कुशवाहा से जब सवाल किया गया तो उन्होंने इसके बारे में जानकारी नहीं होने का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया. 


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुकेश सहनी की नाराजगी किस बात को लेकर के हैं और उन्होंने क्या कहा है. इसकी पूरी जानकारी उन्हें नहीं है. उनकी बातचीत भी मुकेश सहनी से नहीं हुई है. हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा कि एनडीए में अगर आपसी तालमेल का मसला है. तो इसे कैसे बेहतर बनाया जाए. इसके लिए पहल होनी चाहिए. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अगर गठबंधन में कहीं कोई कमी है तो उसे दूर करने के लिए आपसी तालमेल बेहद जरूरी है.