ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौत

आरसीपी सिंह से मुलाकात के बाद नीतीश पर बरसे नागमणि, बोले.. RCP ही JDU के नेता, नीतीश तो टाइम पास कर रहे

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. कभी जेडीयू में रह चुके पूर्व

आरसीपी सिंह से मुलाकात के बाद नीतीश पर बरसे नागमणि, बोले.. RCP ही JDU के नेता, नीतीश तो टाइम पास कर रहे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. कभी जेडीयू में रह चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने दिल्ली में आरसीपी सिंह से मुलाकात की है. लेकिन खास बात यह है कि आरसीपी सिंह को मिलकर बधाई देने वाले नागमणि अब नीतीश कुमार पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं. आरसीपी सिंह से मुलाकात के बाद नागमणि ने नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है. 


पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने कहा है कि जनता दल यूनाइटेड के नंबर वन लीडर सिर्फ और सिर्फ आरसीपी सिंह है. आरसीपी सिंह ही संगठन में पकड़ रखते हैं और पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता उन्हें ही अपना सब कुछ मानते हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार तो केवल टाइम पास कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि 5 साल के बाद नीतीश कुमार ने बिहार में कुछ भी नहीं किया वह केवल समय गुजार रहे हैं. 


आरसीपी सिंह से मुलाकात के बाद नीतीश पर बरसे नागमणि, बोले.. RCP ही JDU के नेता, नीतीश तो टाइम पास कर रहे


नागमणि का यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब खुद जेडीयू के अंदर नीतीश और आरसीपी के बीच मनमुटाव की खबरें आ रही हैं. जेडीयू की अंदरूनी सियासत गर्म है और लगातार चर्चा हो रही है कि आरसीपी और नीतीश कुमार के बीच दूरी बढ़ चुकी है. मंत्रिमंडल में शामिल होने के फैसले को पार्टी के नेता आरसीपी सिंह का फैसला बता रहे हैं. ऐसे में आरसीपी सिंह से मुलाकात के तुरंत बाद नागमणि ने जो बयान दिया है, उसके कई सियासी मायने हैं.