ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar Weather Today: बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, 25 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी; जानिए.. मौसम का हाल

Bihar Weather Today: बिहार के 25 जिलों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। विजिबिलिटी 100 मीटर तक गिर सकती है, जबकि अगले 24 घंटे मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

Bihar Weather Today
बिहार का मौसम
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मधुबनी, बगहा, बेतिया, गोपालगंज समेत 10 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी घटकर करीब 100 मीटर रह गई है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को दिन में भी गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है।


मौसम विभाग ने आज दरभंगा, मुजफ्फरपुर, कटिहार सहित 25 जिलों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में विजिबिलिटी 100 मीटर के आसपास रहने की संभावना है। सुबह और देर रात घनी धुंध छाई रहेगी, वहीं ठंड का असर भी ज्यादा महसूस किया जा सकता है।


बीते 24 घंटों में राज्य के 3 जिलों में घना कोहरा दर्ज किया गया, जहां विजिबिलिटी लगभग 100 मीटर रही। वहीं, भागलपुर 8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। पिछले दो दिनों से बिहार के कई जिलों में लगातार घना कोहरा देखने को मिल रहा है। 


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इसका मुख्य कारण उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का कमजोर प्रभाव और वातावरण में बढ़ी नमी है। रात के समय हवा की रफ्तार कम होने से नमी जमीन के पास ही जमा हो जा रही है। साथ ही न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट न होने के कारण कोहरे की स्थिति और मजबूत बनी हुई है। साफ आसमान और शांत मौसम के चलते सुबह के समय कोहरा देर तक छाया रह रहा है।


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल किसी बड़े मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने के संकेत नहीं हैं, इसलिए अगले 24 घंटे में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना कम है। सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रहेगी, जबकि दिन में धूप निकलने से तापमान सामान्य रह सकता है। हालांकि, हवा की गति बढ़ने या बादल छाने की स्थिति में कोहरे की तीव्रता कम हो सकती है।


राजधानी पटना में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि दोपहर में मौसम सुहावना बना रहेगा। मौसम विभाग ने फिलहाल पटना के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। यलो अलर्ट वाले जिलों को छोड़कर राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं हल्का कोहरा जरूर देखने को मिल सकता है, लेकिन उसका असर ज्यादा नहीं होगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता