ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल

पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि नवंबर और दिसंबर 2026 तक बढ़ा दी है। इनमें पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट, पटना-इसलामपुर, राघोपुर-देवघर और अन्य रूटों की ट्रेनें शामिल हैं।

बिहार न्यूज
यात्रीगण कृपया ध्यान दें
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। पूर्व मध्य रेलवे ने अपने क्षेत्राधिकार में चलने वाली पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि नवंबर और दिसंबर 2026 तक बढ़ा दी है। इन ट्रेनों के विस्तार से बिहार के अलग-अलग शहरों के बीच सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।


रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट, रक्सौल-नरकटियागंज, पटना-इसलामपुर, राघोपुर-देवघर और बक्सर-डीडीयू स्पेशल ट्रेनें निर्धारित तारीख तक चलती रहेंगी।


इन स्पेशल ट्रेनों का जानिए पूरा शेड्यूल:

1. पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल

- ट्रेन संख्या 03216: 30 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन चलेगी।

- ट्रेन संख्या 03215: 1 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार और रविवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन चलेगी।


2. रक्सौल-नरकटियागंज स्पेशल

- ट्रेन संख्या 05543: 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को चलेगी।

- ट्रेन संख्या 05544: 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को चलेगी।


3. पटना-इसलामपुर स्पेशल

- ट्रेन संख्या 03297: 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी।

- ट्रेन संख्या 03298: 30 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और सोमवार को चलेगी।


4. राघोपुर-देवघर स्पेशल

- ट्रेन संख्या 05573: 30 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन चलेगी।

- ट्रेन संख्या 05574: 30 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन चलेगी।


5. बक्सर-डीडीयू स्पेशल

- ट्रेन संख्या 03287: 30 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन चलेगी।

- ट्रेन संख्या 03288: 1 दिसंबर 2026 तक प्रतिदिन चलेगी।

रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को आने वाले दिनों में इन रूटों पर रेल यात्रा की सुविधा मिलती रहेगी। यात्रियों को सलाह है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन के समय और उपलब्धता की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES पर जरूर जांच लें।

टैग्स