PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जो आईपीएस अधिकारियों के तबादले से जुड़ी हुई है। 2021 बैच के आईपीएस और खगड़िया के एसपी भानू प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से बिहार पुलिस मुख्यालय पटना में योगदान करने को कहा गया है। इसे लेकर गृह विभाग ने अधिसूचना जारी की है।
वही 2021 बैच के आईपीएस और शिवहर के एसपी शैलेन्द्र सिंह को खगड़िया का एसपी बनाया गया है। जबकि 2021 बैच के आईपीएस और मुजफ्फरपुर के एसपी मोहम्मद मोहिबुल्लाह अंसारी को शिवहर का पुलिस कप्तान बनाया गया है.
जबकि 2020 बैच के IPS अपराजित का तबादला राज्यपाल के परिसहाय (पुलिस), राज्यपाल सचिवालय में किया गया है। वही बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-10, पटना की समादेष्टा आईपीएस कुमारी ममता कल्याणी बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16 पटना के समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

(मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी बने शिवहर के पुलिस अधीक्षक)
वही पटना सिटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 राज किशोर सिंह को छपरा, सारण का नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। बीपीएससी की 48वीं-52वीं की सीधी नियुक्ति से डीएसपी बने राज किशोर सिंह बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले हैं।





