PATNA: बिहार के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। विधान परिषद चुनाव के कारण स्थगित की गई शिक्षक स्थानांतरण प्रक्रिया अब फिर शुरू होने जा रही है। आदर्श आचार संहिता की अवधि समाप्त होने के बाद शिक्षा विभाग ने तबादले की गतिविधियों के लिए संशोधित कार्यक्रम निर्धारित करने की अधिसूचना जारी की है। इसके तहत प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। लंबे समय से अटकी शिक्षक स्थानांतरण प्रक्रिया एक बार फिर शुरू होने जा रही है। बिहार विधान परिषद चुनाव के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता के कारण शिक्षा विभाग ने तबादले की प्रक्रिया स्थगित कर दी थी। अब आचार संहिता की अवधि समाप्त होने के बाद शिक्षा विभाग ने शिक्षक स्थानांतरण को लेकर नई अधिसूचना जारी की है। दरअसल, बिहार सरकार के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने 4 नवंबर 2026 को अधिसूचना जारी कर शिक्षकों के तबादले की संशोधित समय-सारणी निर्धारित करने की जानकारी दी है।
गौरतलब है कि बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली 2026 के तहत प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके लिए पहले जुलाई में कार्यक्रम जारी हुआ था, जिसे सितंबर में संशोधित किया गया। हालांकि, बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के कारण 8 अक्टूबर को इस प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया था।
अब आचार संहिता समाप्त होने के बाद शिक्षा विभाग ने स्थानांतरण की गतिविधियों को फिर से आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे राज्य के हजारों शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद है। देखिये कब से शुरू होगी तबादले की प्रक्रिया...







