ब्रेकिंग
अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..

1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

बिहार सरकार ने 1992 बैच के IAS अधिकारी दीपक कुमार सिंह का तबादला किया है। उन्हें राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव पद से हटाकर बिहार राज्य योजना पर्षद का मुख्य परामर्शी बनाया गया है। हालांकि, सामान्य प्रशासन विभाग के महानिदेशक का मिला अतिरिक्त प्रभार

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

PATNA:बिहार में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 1992 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी दीपक कुमार सिंह के तबादले की अधिसूचना जारी की है।


जारी अधिसूचना के मुताबिक, दीपक कुमार सिंह को राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव, राज्यपाल सचिवालय के पद से स्थानांतरित कर बिहार राज्य योजना पर्षद, पटना का मुख्य परामर्शी बनाया गया है। उनकी नई पदस्थापना अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।


हालांकि, तबादले के बाद भी दीपक कुमार सिंह सामान्य प्रशासन विभाग के महानिदेशक-सह-मुख्य जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे।


सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 4 नवंबर 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।

1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला