SAHARSA: सहरसा जिले में विधि-व्यवस्था संधारण और अपराध नियंत्रण को अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) सहरसा विक्रम सिहाग ने बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिले के 16 पुलिस अधिकारियों (पुलिस निरीक्षक एवं पुलिस अवर निरीक्षक स्तर) को तत्काल प्रभाव से नए प्रतिष्ठानों व थानों में पदस्थापित किया गया है। इस आदेश के तहत कई थानों के थानाध्यक्षों को बदला गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को साइबर थाना, अंचल और अनुसंधान शाखा में भेजा गया है।
देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
पु०नि० शशि कुमार राणा – अंचल पुलिस निरीक्षक, सदर से हटाकर पुलिस केन्द्र, सहरसा।
पु०नि० सुदामा कुमार सिंह – प्रभारी, विधि शाखा से अब अंचल पुलिस निरीक्षक, सदर (अतिरिक्त प्रभार विधि शाखा)।
पु०नि० सुबोध गुप्ता – साइबर थाना से पर्यवेक्षी पदाधिकारी (बसनही थाना, काशनगर थाना, सोनवर्षाराज थाना)।
पु०नि० नागमणी कुमार – थानाध्यक्ष, सोनवर्षाराज थाना से साइबर थाना।
पु०नि० सुबोध कुमार – थानाध्यक्ष, सौरबाजार थाना से साइबर थाना।
पु०नि० संजय कुमार सत्यार्थी – थानाध्यक्ष, बिहरा थाना से थानाध्यक्ष, सौरबाजार थाना।
पु०अ०नि० राजू कुमार – थानाध्यक्ष, बलवाहाट थाना से क०अ०नि० सदर थाना।
पु०अ०नि० विजय पासवान – थानाध्यक्ष, पस्तपार थाना से क०अ०नि० सिमरी बख्तियारपुर थाना।
पु०अ०नि० रंजीत पासवान – अपर थानाध्यक्ष, महिषी थाना से थानाध्यक्ष, एससी/एसटी (SC/ST) थाना।
पु०अ०नि० अखिलेश कुमार – थानाध्यक्ष, बैजनाथपुर थाना से थानाध्यक्ष, बिहरा थाना।
पु०अ०नि० सुनिल कुमार – थानाध्यक्ष, डरहार थाना से थानाध्यक्ष, बलवाहाट थाना।
पु०अ०नि० विकास कुमार सिंह – थानाध्यक्ष, कनरिया थाना से थानाध्यक्ष, सोनवर्षाराज थाना।
पु०अ०नि० रौशन कुमार – अपर थानाध्यक्ष, नवहट्टा थाना से थानाध्यक्ष, डरहार थाना।
पु०अ०नि० बब्लू कुमार – अपर थानाध्यक्ष, सलखुआ थाना से थानाध्यक्ष, बैजनाथपुर थाना।
पु०अ०नि० जितेन्द्र कुमार – प्रभारी, टी०ओ०पी०-01 से थानाध्यक्ष, पस्तपार थाना।
पु०अ०नि० धर्मपति झा – क०अ०नि० सदर थाना से थानाध्यक्ष, कनरिया थाना।
एसपी कार्यालय द्वारा सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।






