ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

मधुबनी ASI गोलीकांड: आरोपी चंद्रमोहन सिंह की गिरफ्तारी के लिए 12 विशेष टीमें गठित, 5 SAP जवान और चौकीदार निलंबित

बिहार के मधुबनी बलराजगढ़ ASI गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी ASI चंद्रमोहन सिंह को निलंबित कर बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू की गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए 12 विशेष टीमें गठित की गई हैं और सूचना देने वाले को 25 हजार इनाम...

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी के बलराजगढ़ एएसआई गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी एएसआई चंद्रमोहन सिंह को निलंबित कर बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, घटना में लापरवाही के आरोप में चौकीदार समेत पांच सैप जवानों को भी निलंबित कर पुलिस लाइन क्लोज किया गया है। 


आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 12 विशेष टीमों का गठन किया गया है। उसकी सूचना देने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना अंतर्गत बलराजगढ़ गांव में पुलिसकर्मी द्वारा सर्विस पिस्टल से गोली चलाने की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई में जुटा है।


मृतक की पत्नी के बयान पर बाबूबरही थाना में मामला दर्ज किया गया है। मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, पीड़ित लड़की की मेडिकल जांच कराई गई है और उसका 183 का बयान भी दर्ज किया गया है।


इस मामले में आरोपी एएसआई चंद्रमोहन सिंह को निलंबित कर सेवा से बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, बलराजगढ़ गांव के चौकीदार बिजेंद्र पासवान और पिकेट पर तैनात पांच सैप जवानों को निलंबित करते हुए पुलिस लाइन क्लोज कर दिया गया है।


आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 12 विशेष टीमों का गठन किया है। ये टीमें जिले के अंदर, बाहर और नेपाल सीमा की ओर लगातार छापेमारी कर रही हैं। पिछले 24 घंटे में छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है, जबकि 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट और कुर्की की कार्रवाई भी की जा रही है।


पुलिस ने आरोपी एएसआई चंद्रमोहन सिंह का फोटो जारी कर दिया है। उसकी वर्तमान लोकेशन की सूचना देने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।


इसके लिए मधुबनी पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9031674255 पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं, मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सदर-02 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है।

REPORT-KUMAR-GAURAV

टैग्स