DARBHANGA: दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से आग लगने की घटना सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के मुक्ति मोहल्ले में एक खाली प्लॉट में पड़े कचरे में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास में मौजूद खजूर का पेड़ भी जलकर राख हो गया।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग फैलने के डर से आसपास के घरों में रहने वाले लोग दहशत में बाहर निकल आए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और दमकलकर्मियों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। समय रहते आग बुझा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।





