ब्रेकिंग
Rajgir Glass Bridge : 250 फीट की ऊंचाई पर शीशे पर चलेंगे नन्हे कदम! राजगीर ग्लास ब्रिज पर 5 साल के बच्चों को मिली एंट्री, जानिए टिकट का पूरा खर्च...✦‘एनकाउंटर संस्कृति बंद होनी चाहिए’, मनेर में पुलिस एक्शन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल✦Bihar Librarian Exam 2026: बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 22 नवंबर को परीक्षा, एडमिट कार्ड पर आया नया अपडेट✦गाजियाबाद पुलिस चौकी विस्फोट मामले में बड़ा मोड़, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी✦Patna Road Accident : पटना में मौत बनकर दौड़ा ट्रक! कार से हुई आमने-सामने की टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर✦Rajgir Glass Bridge : 250 फीट की ऊंचाई पर शीशे पर चलेंगे नन्हे कदम! राजगीर ग्लास ब्रिज पर 5 साल के बच्चों को मिली एंट्री, जानिए टिकट का पूरा खर्च...✦‘एनकाउंटर संस्कृति बंद होनी चाहिए’, मनेर में पुलिस एक्शन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल✦Bihar Librarian Exam 2026: बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 22 नवंबर को परीक्षा, एडमिट कार्ड पर आया नया अपडेट✦गाजियाबाद पुलिस चौकी विस्फोट मामले में बड़ा मोड़, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी✦Patna Road Accident : पटना में मौत बनकर दौड़ा ट्रक! कार से हुई आमने-सामने की टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर

दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी

दरभंगा के मुक्ति मोहल्ले में पटाखे की चिंगारी से खाली प्लॉट में पड़े कचरे में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से खजूर का पेड़ जलकर राख हो गया। दमकल और स्थानीय लोगों ने समय रहते आग पर काबू पाया।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से आग लगने की घटना सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के मुक्ति मोहल्ले में एक खाली प्लॉट में पड़े कचरे में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास में मौजूद खजूर का पेड़ भी जलकर राख हो गया।


आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग फैलने के डर से आसपास के घरों में रहने वाले लोग दहशत में बाहर निकल आए।


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और दमकलकर्मियों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।


गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। समय रहते आग बुझा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।


टैग्स
दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का प… | FirstBihar