ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

सोमवार को झारखंड आएंगे पीएम मोदी, बोकारो और बरही में बीजेपी प्रत्याशी के लिए मागेंगे वोट

RANCHI: पीएम नरेंद्र मोदी झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे दौर से पहले चुनाव प्रचार के लिए सोमवार को झारखंड पहुंचेंगे। इस्पात नगरी बोकारो और बरही में पीएम चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

RANCHI: पीएम नरेंद्र मोदी झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे दौर से पहले चुनाव प्रचार के लिए सोमवार को झारखंड पहुंचेंगे।  इस्पात नगरी बोकारो और बरही में  पीएम चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। राज्य में तीसरे चरण में 17 सीटों के लिए 12 दिसंबर को वोटिंग होगी।

पीएम मोदी  की पहली सभा बोकारो में दोपहर लगभग बारह बजे आयोजित होगी, जिसके बाद वह दोपहर लगभग दो बजे वह बरही में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।  प्रधानमंत्री नौ दिसंबर को दो जनसभाएं करने के बाद उसी दिन शाम लगभग चार बजे दिल्ली लौट जायेंगे।

बोकारो से बीजेपी प्रत्याशी विरंची नारायण जबकि बरही से बीजेपी के प्रत्याशी मनोज यादव हैं। इससे पहले नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए 25 नवंबर और तीन दिसंबर को झारखंड आ चुके हैं। 25 नवंबर को उन्होंने डालटनगंज और गुमला में जबकि तीन दिसंबर को उन्होंने खूंटी और जमशेदपुर में चुनावी सभा की थी।


टैग्स