Hindi News / news / पीएम मोदी ने दी सीएम नीतीश को बधाई, बोले- NDA एकजुट होकर बिहार...

पीएम मोदी ने दी सीएम नीतीश को बधाई, बोले- NDA एकजुट होकर बिहार के विकास के लिए काम करेगा

1st Bihar Published by: Updated Nov 16, 2020, 5:41:18 PM

पीएम मोदी ने दी सीएम नीतीश को बधाई, बोले- NDA एकजुट होकर बिहार के विकास के लिए काम करेगा

- फ़ोटो

PATNA : नीतीश कुमार ने एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. नीतीश सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं. राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है. राजभवन के राजेंद्र मंडपम माहौल में आयोजित समारोह में नीतीश कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है. शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है. 


पीएम मोदी ने ट्वीट किया है- नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई. मैं उन सभी को भी बधाई देता हूं जिन्होंने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ ली. एनडीए परिवार बिहार की प्रगति के लिए मिलकर काम करेगा. मैं बिहार के कल्याण के लिए केंद्र की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन देता हूं.